{"_id":"5f0e05c58ebc3e6373140ebe","slug":"due-to-corona-selection-new-ssp-delayed-ut-administration-home-ministry-chandigarh-news-pkl3813453110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के चलते नए चंडीगढ़ के नए एसएसपी के चयन में हो सकती देरी, अभी नहीं गई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के चलते नए चंडीगढ़ के नए एसएसपी के चयन में हो सकती देरी, अभी नहीं गई सूची
Wed, 15 Jul 2020 01:26 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी का सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) का पद अगले महीने खाली हो जाएगा लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने अब तक पंजाब सरकार की तरफ से भेजे गए तीनों अफसरों के नाम गृह मंत्रालय को नहीं भेजे हैं। सूत्रों के अनुसार, कोरोना महामारी की वजह से इस बार एसएसपी चंडीगढ़ के लिए प्रस्तावित नामों को भेजने में देरी हो रही है।
बता दें कि चंडीगढ़ की एसएसपी नीलांबरी जगदले ने 22 अगस्त 2017 को चार्ज लिया था। अगस्त में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नियम के मुताबिक, एसएसपी का कार्यकाल पूरा होने से पहले नए एसएसपी का चुनाव करना होता है। प्रशासन चुने हुए नामों को गृह मंत्रालय के पास पास भेजता है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद नया एसएसपी ज्वाइन करता है।
शहर के एसएसपी पद के लिए पिछले महीने पंजाब सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों का नाम यूटी प्रशासन के गृह सचिव को भेज दिया था। पंजाब की तरफ से भेजे गए नामों में मोहाली के मौजूदा एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस में बतौर एआईजी तैनात पाटिल केतन बलिराम और लुधियाना रूरल एसएसपी शील सोनी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी अधिकारी अलग-अलग बैच के हैं। चहल 2009 बैच, पाटिल 2010 बैच जबकि सोनी 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। गौरतलब है कि यूटी एसएसपी की पोस्ट पंजाब कैडर के अधिकारी के लिए रिजर्व है। पंजाब पैनल में अधिकारियों का नाम भेजता है, जिसे चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मंजूर किया जाता है। इसके बाद ही गृह मंत्रालय को आखिरी मंजूरी के लिए भेजा जाता है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने करीब तीन माह पहले पैनल के लिए पंजाब को रिक्वेस्ट भेजी थी।