{"_id":"590f71284f1c1b3b548513d7","slug":"dsp-and-police-in-charge-fails-in-departmental-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह रे यूटी पुलिस! डीएसपी और थाना प्रभारी विभागीय परीक्षा में ही फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे यूटी पुलिस! डीएसपी और थाना प्रभारी विभागीय परीक्षा में ही फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस के डीएसपी और थाना प्रभारी विभागीय परीक्षा में फेल हो गए हैं। विभागीय कार्रवाई और दक्षता से जुड़े सवालों के सटीक जवाब तक डीएसपी नहीं दे पाए। दूसरी ओर कुछ इंस्पेक्टर अच्छे नंबरों से परीक्षा पास कर गए हैं। लेकिन पुराने पुलिस अफसरों-थानेदारों का परीक्षा में फेल होना चिंता की बात है।
सूत्रों के मुताबिक टेस्ट में फेल होने वाले डीएसपी के अंडर में शहर के अहम हिस्सों का कार्यभार है। जबकि, उनके नीचे काम करने वाले कुछ एसएचओ पहली ही बार में अव्वल आए। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की परीक्षा पिछले 10 दिनों से चल रही है। इसकी पूरी प्रक्रिया सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित की गई। विभाग की ओर से कुल 150 अंकों का प्रश्नपत्र दिया गया। इसमें पासिंग मार्क्स 105 थे। हैरानी की बात है कि डीएसपी साहब सहित कुछ इंस्पेक्टर 60-70 नंबर से ज्यादा नहीं ला सके।
आईपीसी,सीआरपीसी, आईटी एक्ट और लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े सवाल
सूत्रों के अनुसार विभाग की इस परीक्षा में परीक्षार्थी अधिकारियों से आईपीसी, सीआरपीसी, आईटी एक्ट और लॉ एंड ऑर्डर और पंजाब पुलिस रूल्स से जुड़े सवाल किए जाते हैं। किस परिस्थितियों में क्या कदम उठाना है और कहां कौन सी धारा लगानी है। अगर ऐसी परीक्षा में कोई अधिकारी फेल होता है तो वास्तव में यूटी पुलिस विभाग के लिए विचार करने का विषय है।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षार्थियों के हाथ में स्मार्ट सिटी का कानून व्यवस्था
सूत्रों के अनुसार पहली पाली में सभी थाना प्रभारियों की परीक्षा ली गई। इन प्रभारियों के कंधे पर शहर की कानून व्यवस्था सौंपी गई है। इनमें से कुछ थाना प्रभारी टेस्ट में फेल भी हो गए, जिनको दोबारा से टेस्ट देने का मौका दिया गया।