फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dry cold increased the disease, viral cases increased along with cold and cough.

Chandigarh News: शुष्क ठंड ने बढ़ा दिया मर्ज, सर्दी जुकाम खांसी के साथ वायरल के मामले बढ़े

Mon, 29 Jan 2024 03:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Dry cold increased the disease, viral cases increased along with cold and cough.
चंडीगढ़। शुष्क ठंड ने सर्दी जुकाम खांसी के साथ ही वायरस की शिकायत तेजी से बढ़ाई है। इससे हर उम्र के लोग परेशान हैं। अस्पतालों की ओपीडी में फिजिशियन के यहां ऐसे मरीजों की लंबी कतार नजर आ रही है। ऐसे में विशेषज्ञ इलाज करने के साथ ही मरीजों को बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते वायरल के मरीजों में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में डॉक्टर संक्रमित मरीजों के साथ ही लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र पहनने, गर्म पानी पीने, हरी सब्जियां और फलों को खाने समेत अधिक दिन तक बुखार रहने पर चिकित्सीय परामर्श से दवाइयां लेने का परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल का कहना है कि लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है। इसके लिए लगातार एडवाइजरी भी जारी हो रही है। उन्होंने बताया कि इससे बचाव का सबसे आसान उपाय है ठंड से बचकर रहना। ऐसे में लापरवाही किए बिना खानपान में सावधानी बरतने और गर्म तासीर वाले खाद्य सामग्री का सेवन ज्यादा करें।
विज्ञापन


बचाव के लिए ये आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं
- काली मिर्च, पिपली, तुलसी का काढ़ा भी चाय की जगह पीकर सीजनल बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
-सर्दी से बचने के लिए मुलेठी वाली चाय पी सकते हैं। मुलेठी चाय को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- हल्दी वाले दूध का सेवन सर्दियों के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है। रात को सोते समय हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।
- सोंठ की तासीर गर्म होती है। सर्दियों के मौसम में सोंठ का सेवन किया जा सकता है। सर्दी और जुकाम से बचने के लिए आप सोंठ वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। सोंठ को गर्म दूध में भी मिलाकर पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खाना पकाने में अदरक, दालचीनी, काली मिर्च, हल्दी, जीरा और लाल मिर्च जैसे गर्म मसालों का उपयोग करें। यह सभी मसाले शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, साथ ही इनकी एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टी शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करती हैं।

- ठंडे, भारी खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से बचें। इनमें डेयरी, गेहूं, मीट, चीनी, प्रोसेस्ड और रिफाइंड फूड्स, बचा हुआ खाना और बर्फ वाले ड्रिंक शामिल हैं।

नोट- जैसा आयुष चिकित्सक व आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजीव कपिला ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed