{"_id":"58f3a4b84f1c1be076470baa","slug":"drunken-police-make-rampage-in-jind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे टुन्न पुलिसवालों को ही पीट डाला, वीडियो वायरल होने के बाद हो गए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे टुन्न पुलिसवालों को ही पीट डाला, वीडियो वायरल होने के बाद हो गए सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ढाबे पर दो पुलिसवालों ने किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में टुन्न घूम रहे कॉन्स्टेबल जब अपनी वर्दी की गर्मी दिखाने लगे तो लोगों ने घेर कर उनकी पिटाई का डाली, इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जींद की नई अनाज मंडी में बने ढाबे पर खाना खाने गए दो पुलिसकर्मियों ने शनिवार रात को जमकर हंगामा किया। जब ढाबा संचालक और किसानों ने उसका विरोध किया तो वह गाली गलौच करने लगे। इसके बाद मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों व मजदूरों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।
बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय ढाबा संचालक को ही अपने साथ ले गई। वहीं, किसानों ने पुलिस कर्मियों के हंगामे की वीडियो बना ली थी, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और रविवार दोपहर बाद दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच डीएसपी सिटी कप्तान सिंह को सौंपी गई है।
नई अनाज मंडी निवासी ढाबा संचालक कपिल ने बताया कि शनिवार आधी रात को उसके ढाबे पर अनाज मंडी में फसल लेकर आए किसान खाना खा रहे थे। इसी दौरान वहां पर गश्त पर तैनात एएसआई सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह ढाबे पर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पर खाना लगाने की बात कही, लेकिन उसने पहले ढाबे के अंदर खाना खा रहे किसानों को पहले देने की बात कही। इस पर दोनों पुलिस कर्मी भड़क गए और गाली गलौच करके हंगामा करना शुरू कर दिया। जब वह पर मौजूद किसानों ने गाली गलौच का विरोध किया तो उन पर भी भड़के गए। इसके बाद किसान व मजदूरों ने दोनों पुलिस कर्मियों को वहां पर घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

किसानों ने आरोप लगाया कि दोनों ही पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत्ते थे और इसी के चलते गाली गलौच कर रहे थे। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों पुलिस कर्मियों को वहां से निकाल दिया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी ढाबा संचालक कपिल को अपने साथ ले गई। कपिल ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी उसे थाने की बजाए बड़ा बीड़ वन में ले गए, जहां उसकी पिटाई की।
बाद में किसी तरीके से वहां से निकलने में कामयाब हो गया। पुलिस को शिकायत देने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। रविवार को किसानों ने अपने मोबाइल में बनाई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद एसएसपी शशांक आनंद ने एएसआई सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया।
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंप दी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।