फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs worth crores and liquor worth lakhs have been recovered.

Chandigarh News: करोड़ों का नशा और लाखों की शराब हो चुकी बरामद

Wed, 05 Nov 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Drugs worth crores and liquor worth lakhs have been recovered.
तरनतारन उपचुनाव : 9 लाख की नकदी और 37 लाख का अन्य सामान भी पकड़ा जो मुफ्त बांटा जाना था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तरनतारन उपचुनाव को नशीले पदार्थाें, नकदी व अन्य सामान से प्रभावित करने के प्रयास जारी हैं। इसके मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। अब तक करीब 57 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थों व नकदी की बरामदगी हो चुकी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि हलका तरनतारन में 7 अक्टूबर को आचार संहिता लागू होने से लेकर 3 नवंबर तक पंजाब पुलिस ने 51,429.50 लीटर शराब (मूल्य 32.89 लाख), 21.8 किलो नशीले पदार्थ (मूल्य 56.67 करोड़), 9.73 लाख की नकदी व 37.85 लाख का अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 24 घंटे नाकों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी के निर्देश दिए हैं ताकि तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या किसी अन्य प्रकार का सामान मुफ्त बांटने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तरनतारन में 11 नवंबर को मतदान है। हलके में कुल 1,92,838 मतदाता हैं। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा सेवा मतदाता 1,357, 85 वर्ष से अधिक आयु वाले 1,657, एनआरआई मतदाता 306 और दिव्यांग मतदाता 1,488 हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,333 मतदाता हैं। इसके अलावा 114 मतदान केंद्र स्थानों पर कुल 222 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें 60 शहरी और 162 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed