{"_id":"68262025ba48de3bee02c8c6","slug":"drug-smuggling-case-in-sangrur-jail-19-people-including-main-accused-dsp-security-arrested-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-710390-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संगरूर जेल में नशा तस्करी का मामला, \nमुख्य आरोपी डीएसपी सिक्योरिटी समेत 19 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संगरूर जेल में नशा तस्करी का मामला, मुख्य आरोपी डीएसपी सिक्योरिटी समेत 19 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/ संगरूर। पंजाब पुलिस ने संगरूर जेल में चल रहे ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी जेल के डीएसपी सिक्योरिटी गुरप्रीत सिंह व एक अन्य मुलाजिम समेत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने वीरवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए संगरूर जेल के अंदर छापेमारी के दौरान 12 मोबाइल फोन, 4 स्मार्टवॉच, 50 ग्राम अफीम, 12 ग्राम हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशांत जेल में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को डीएसपी के साथ मिलकर ऑपरेट कर रहा था।
जांच के दौरान जब डीएसपी सिक्योरिटी गुरप्रीत सिंह और प्रशांत को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस मामले में अमृतसर के नशा तस्कर मनप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। वह संगरूर जेल में बंद कैदी गुरविंदर सिंह का साथी है। पुलिस टीमों ने मनप्रीत से 4 किलो हेरोइन, 5.5 लाख रुपये की ड्रग मनी और दो जिंदा कारतूस सहित एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद की है। डीजीपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है।
डीएसपी ने पत्नी के यूपीआई पर लिए पैसे
एसएसपी संगरूर सरताज सिंह चहल ने बताया कि आरोपी डीएसपी गुरप्रीत सिंह जेल में नशा और मोबाइल फोन पहुंचाने में सक्रिय था। उसने जेल में 25 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन पहुंचाने के बदले कैदी गुरचेत के रिश्तेदार से 40 हजार रुपये नकद और पत्नी के यूपीआई पर 26 हजार रुपये डलवाए थे। 25 ग्राम हेरोइन में से 12 ग्राम हेरोइन रवि नाम के एक अन्य कैदी से बरामद की गई है, जो गुरचेत के कहने पर अन्य कैदियों को नशा बेचता था।
विज्ञापन
पुलिस ने रैकेट में शामिल इन 19 लोगों को दबोचा
डीएसपी गुरप्रीत सिंह, कर्मचारी प्रशांत, मनप्रीत सिंह, कैदी गुरचेत की मां बंतो उर्फ बंसो और 15 कैदियों गुरविंदर सिंह, लवजीत सिंह, सिकंदर सिंह, प्रगट सिंह, सुल्तान सिंह, अमन कुमार, अजय, हरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना, ऋषिपाल, हरप्रीत सिंह निवासी धूरी, मुन्ना, गुरराज सिंह, रघवीर सिंह, गुरचेत सिंह और राजीव कौशल उर्फ गग्गू को गिरफ्तार किया जा चुका है।