{"_id":"5e8233fc8ebc3e772431b8e0","slug":"drug-smugglers-firing-on-mla-s-gunman-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: विधायक आवला के गनमैन को नशा तस्करों ने मारी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: विधायक आवला के गनमैन को नशा तस्करों ने मारी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
Tue, 31 Mar 2020 09:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल गनमैन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के शरीह वाला रोड के नजदीक चार नशा तस्करों ने विधायक रमिंदर आवला के गनमैन अमनदीप सिंह से सरकारी रिवाल्वर छीन कर उसी पर गोली दाग दी। गोली उसके हाथ पर लगी। यही नहीं आरोपियों ने तेजधार हथियार से भी उस पर वार किया जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। उसे गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं।
विज्ञापन
अमनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने गांव चक महंता वाला से विधायक रमिंदर आवला के घर गुरुहरसहाए ड्यूटी पर गया था। विधायक ने कहीं नहीं जाना था तो उनसे छुट्टी लेकर वह अपनी मौसी के पास बाइक पर सवार होकर जा रहा था। शरीह वाला रोड पर उसे चार नशा तस्कर मिल गए और उसे रोक लिया। अमनदीप ने बताया कि आरोपी उसे कहने लगे कि तू हमारी मुखबिरी करने आया है। इतनी बात कह कर आरोपियों ने उसके सिर पर लाठी मारी और उसे जख्मी कर उसकी सरकारी रिवाल्वर छीन ली।
विज्ञापन
जब वह अपनी रिवाल्वर लेने के लिए उनसे लड़ने लगा तो आरोपियों ने उसी रिवाल्वर से उस पर गोली दाग दी। इसके अलावा उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वह जख्मी हालत में वहां से भागा। कुछ दूरी पर उसे पुलिस नाका दिखा तो उसने वहां पहुंचकर पुलिस मुलाजिम को जानकारी दी। अमनदीप ने बताया कि आरोपी पुलिस को देख कर भाग गए। पुलिस मुलाजिमों ने पीछा कर चार में से दो को गिरफ्तार कर लिया और रिवाल्वर भी बरामद कर ली। उधर, थाना गुरुहरसाहए के प्रभारी जसवरिंद्र सिंह का कहना है कि दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है। दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन