फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DRT recovery officer arrested for taking bribe of 70 thousand rupees

70 हजार रुपये की रिश्वत लेता डीआरटी का रिकवरी अफसर गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
DRT recovery officer arrested for taking bribe of 70 thousand rupees
चंडीगढ़। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वीरवार को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक रिकवरी अफसर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार तिवारी के रूप में हुई है। आरोपी पहले बैंक ऑफ बड़ौदा का चीफ मैनेजर था। वहां से डेपुटेशन पर सेक्टर-17 स्थित डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) में रिकवरी अफसर के पद पर आया था। सीबीआई आरोपी को शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश करेगी। फिलहाल पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

हरियाणा के कैथल निवासी सुमित ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया कि ई-ऑक्शन में उन्होंने कुछ मशीनें खरीदीं थी। बाद में पता चला मशीनों की मूल कीमत की तुलना में बहुत अधिक राशि का भुगतान किया है। अपने पैसे की रिकवरी के लिए सुमित ने सेक्टर-17 स्थित डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) में केस दर्ज कराया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी सुनील तिवारी ने उनके पैसे वापस दिलाने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 70 हजार में सौदा तय हुआ। आरोपी ने शिकायतकर्ता को घूस की रकम लेकर डीआरटी दफ्तर बुलाया। उधर, शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने सेक्टर-17 स्थित (डीआरटी) कार्यालय में जाल बिछा दिया और वीरवार को जैसे ही आरोपी ने रिश्वत के पैसे पकड़े सीबीआई ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed