फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drop in crimes against women and children in Punjab Says NCRB report

Punjab: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में आई कमी, किशोर अपराध में इजाफा, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 04 Dec 2023 09:09 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 09:09 PM IST
सार

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो 2021 में 5,662 मामले सामने आए थे। वहीं 2022 यह आंकड़ा 5,572 रहा। रिपोर्ट में इन घटनाओं में 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में महिलाओं के अपहरण के 1478, दुष्कर्म के साथ हत्या के तीन मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Drop in crimes against women and children in Punjab Says NCRB report
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में 2021 की तुलना में 2022 में गिरावट देखी गई जबकि राज्य में कुल अपराध की घटनाओं में मामूली वृद्धि हुई है। एनसीआरबी की यह रिपोर्ट राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों से एकत्र की गई जानकारी पर आधारित है। 'भारत में अपराध-2022' इसका शीर्षक है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विशेष और स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत पंजाब में कुल अपराध की घटनाएं 2021 में 73,581 थीं और 2022 में यह आंकड़ा 73,625 तक पहुंच गया। हालांकि ये मामूली वृद्धि है
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 2021 में 723 हत्या के मामले सामने आए थे। वहीं 2022 में 670 मामले सामने आए। वहीं अपहरण के मामलों में 7.44 प्रतिशत की गिरावट आई। राज्य में हिंसक अपराध भी 2021 में 6,322 से घटकर 2022 में 6,230 रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी

वहीं महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो 2021 में 5,662 मामले सामने आए थे। वहीं 2022 यह आंकड़ा 5,572 रहा। रिपोर्ट में इन घटनाओं में 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में महिलाओं के अपहरण के 1478, दुष्कर्म के साथ हत्या के तीन मामले सामने आए हैं। 71 दहेज हत्या और एसिड हमले के दो मामले थे। वहीं 2022 में दुष्कर्म के 517 मामले दर्ज किए गए। 

बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले घटे

पंजाब में महिलाओं के अलावा बच्चों के खिलाफ भी अपराध के मामले घटे हैं। रिपोर्ट में 2.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 2021 में बच्चों के खिलाफ 2,556 मामले सामने आए थे। इसकी तुलना में 2022 में 2,494 मामले दर्ज किए गए।  बच्चों के खिलाफ अपराध के तहत 2022 में हत्या के 41 मामले और अपहरण के 1,338 मामले थे। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में पोक्सो के तहत 883 मामले दर्ज किए गए थे।

किशोर अपराध में 45 फीसदी की वृद्धि

वहीं किशोर द्वारा अपराध के मामलों में 45 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। 2021 में किशोर अपराध के 311 मामले थे। इसकी तुलना में 2022 में 452 मामले सामने आए हैं। इन अपराधों में हत्या, गैर-इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। पंजाब में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध के 2021 में 335 मामलों सामने आए थे। यह घटकर 2022 में 314 हो गए हैं। इनमें हत्या के 62 मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed