फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drone spray facility will be available for crops in Haryana

हरियाणा: ड्रोन से पांच मिनट में एक एकड़ फसल पर होगा स्प्रे, इफ्को करेगा शुरुआत, ग्रामीणों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Tue, 12 Oct 2021 11:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 12 Oct 2021 11:58 PM IST
सार

पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में 20 ड्रोन खरीदे जा रहे हैं। इसकी सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट को विस्तार दिया जाएगा। ड्रोन से स्प्रे की कीमत भी जायज रखी जाएगी।

विज्ञापन
Drone spray facility will be available for crops in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब हरियाणा में फसलों पर ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक दवाओं और खाद का स्प्रे हो सकेगा। इफ्को (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड) इसकी शुरुआत कर रहा है। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में 20 ड्रोन खरीदे जा रहे हैं। इसकी सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट को विस्तार दिया जाएगा। ड्रोन से स्प्रे मात्र पांच मिनट में एक एकड़ पर किया जा सकेगा और इसके लिए गांव के ही युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ड्रोन से स्प्रे की कीमत भी जायज रखी जाएगी।
विज्ञापन



हरियाणा में इस समय फसलों पर मेनुअली तरीके से स्प्रे किया जाता है। एक तो इसमें समय अधिक लगता है और दूसरा इससे कीटनाशक दवा के चढ़ने का खतरा रहता है। इसको देखते हुए इफ्को ने पहल की है। संभावना है कि ड्रोन की पहली खेप अक्तूबर के अंत तक आ जाएगी। इसके बाद इनको चलाने के लिए गांव के ही युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्प्रे के लिए किसानों को जायज राशि देनी होगी।
विज्ञापन


 
यह भी पढ़ें: हरियाणा पंचायत चुनाव: दिसंबर तक करना होगा इंतजार, सरकार ने हाईकोर्ट में मांगी चुनाव की अनुमति, जवाब के लिए याची ने मांगी मोहलत
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इसलिए महसूस हुई जरूरत
इस समय इफ्को की ओर से नैनो तकनीक पर फोकस किया जा रहा है। यूरिया के 50 किलोग्राम बैग के स्थान पर 500 ग्राम लिक्विड में ओपन मार्केट में बेचा जा रहा है। इसी प्रकार, डीएपी खाद को भी नैनो तकनीक से लाने की तैयारी चल रही है। इस समय कृषि विश्वविद्यालय और केंद्रीय संस्थानों पर इस पर ट्रायल चल रहा है। अगले साल तक ये भी बोरे के बजाय 500 ग्राम बोतल में मिल सकेगा। ऐसे में लिक्विड खाद का छिड़काव ड्रोन से काफी आसान रहेगा। 

 

मुख्यालय की ओर से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। पहले खेतों में इनका ट्रायल किया जाएगा और बाद में गांवों के युवाओं को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसानों को इससे काफी लाभ होगा। उनका समय भी बचेगा और खतरा भी कम रहेगा। दूसरा पूरी फसल पर समान तरीके से खाद और दवा का छिड़काव हो सकेगा। 
- डॉ. पुप्पेंद्र वर्मा, स्टेट मार्केटिंग आफिसर, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed