{"_id":"6331a17c19a2865fcb479fb9","slug":"drone-entered-indian-border-in-punjab-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहा पाकिस्तान: पंजाब में भारतीय सीमा पर फिर घुसा ड्रोन, जवानों ने 48 गोलियां दागीं तो लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रहा पाकिस्तान: पंजाब में भारतीय सीमा पर फिर घुसा ड्रोन, जवानों ने 48 गोलियां दागीं तो लौटा
Mon, 26 Sep 2022 06:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Sep 2022 06:34 PM IST
सार
ड्रोन पर करीब 48 गोलियां दागी गईं जबकि 10 के करीब रोशनी वाले गोले दागे गए। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। घटना के बाद पुलिस के सहयोग से इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। ड्रोन को देखे जाने के बाद जवानों ने फायरिंग की और रोशनी वाले गोले दागे। इसके बाद ड्रोन वापस चला गया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पुलिस के सहयोग के साथ सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान चलाया। मगर खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं लगी। मामला चक्करी पोस्ट का है।
विज्ञापन
डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि रविवार रात को उक्त पोस्ट पर तैनात 58 बटालियन के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद हरकत में आते ही जवानों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही रोशनी वाली गोले भी दागे। उन्होंने बताया कि ड्रोन पर करीब 48 गोलियां दागी गईं जबकि 10 के करीब रोशनी वाले गोले दागे गए। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। घटना के बाद पुलिस के सहयोग से इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि देखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या बीएसएफ को दें। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और पुलिस गांव के लोगों के साथ है। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना देता है तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही सही सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमृतसर में भी दाखिल हुआ था ड्रोन, गिराई थी नशे की खेप
उधर, अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से शनिवार देर रात ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसा और नशे की खेप गिराकर लौट गया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार सुबह सर्च अभियान के दौरान सीमांत गांव धनोआ के एक खेत से हेरोइन की खेप बरामद की थी। इसका वजन सवा तीन किलो था।