फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drone crash in akali dal tiranga rally mohali

अकालियों के तिरंगा मार्च में ड्रोन क्रैश, कई पहुंचे अस्पताल

Thu, 06 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 06 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Drone crash in akali dal tiranga rally mohali
अकालियों के तिरंगा मार्च में ड्रोन क्रैश - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में अकाली दल के बुलंद तिरंगा मार्च की फोटो और वीडियो शूट करते लिए छोड़ा गया ड्रोन क्रैश होकर कार्यकर्ताओं की भीड़ पर गिर पड़ा। इससे दो कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं। ड्रोन के बेकाबू होकर गिरते ही इसके पंख टूट गए।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि बुधवार को मोहाली से बुलंद तिरंगा मार्च भारतीय सेना के समर्थन में शुरू किया गया है। बाइक रैली के रूप में बुलंद तिरंगा मार्च मोहाली से पटियाला वार म्यूजियम तक का सफर तय करेगा। मार्च को लेकर शहर में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थीं। कई जगह स्वागत द्वार और होर्डिंग लगाए गए थे। बाइक रैली में भाग लेने के लिए युवा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


बाइक रैली में शामिल युवकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं, दशहरा ग्राउंड से शुरू होने वाले बुलंद तिरंगा मार्च की फोटो और वीडियो शूट करने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इनमें से एक ड्रोन युवकों पर गिरने से कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सड़कों पर लगा जाम

Drone crash in akali dal tiranga rally mohali
अकालियों के तिरंगा मार्च में ड्रोन क्रैश - फोटो : अमर उजाला
बुलंद तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के कई मार्गों पर जाम के हालात रहे। एक दिन पहले दिव्यांगों के प्रदर्शन के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं बुधवार को यात्रा के दौरान ट्रैफिक सिस्टम प्रभावित हुआ। लोग जाम में फंसे नजर आए।

विदेशी और पुलिस की बाइक रैली में
यात्रा में जहां बड़ी संख्या में मोटर साइकिलें और स्कूटर शामिल हुए वहीं, कुछ युवक विदेशी बाइकों पर भी दिखाई दिए। यही नहीं एक बाइक पुलिस की भी यात्रा में देखी गई। इन मोटर साइकिलों पर अकाली दल के झंडे और स्टिकर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed