फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drizzle dropped the mercury by 6 degrees, today sunshine will bloom

बूंदाबांदी ने 6 डिग्री गिराया पारा, आज खिलेगी धूप

Sun, 27 Feb 2022 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Drizzle dropped the mercury by 6 degrees, today sunshine will bloom
सेक्टर-45 में मूसलाधार बारिश से बचने का प्रयास करते स्कूली बच्चे। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर एक बार फिर शहर में देखने को मिला है। शनिवार को पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलीं और शाम को बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन

शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को धूप खिल सकती है। इसके बाद अब दो मार्च को बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। शनिवार को मौसम के बदलने से अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 18.8 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में चार एमएम बारिश दर्ज की गई है। एक जनवरी से अब तक 236.6 एमएम पानी गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही 2 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगह हल्की वर्षा होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed