फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Driving test start from June 1 for License in Punjab

पंजाब: लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट एक जून से, ऑनलाइन यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Fri, 29 May 2020 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Driving test start from June 1 for License in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब में नियमित ड्राइविंग लाइसेंस पाने के इच्छुक अब 1 जून से ड्राइविंग स्किल टेस्ट दे सकेंगे। ट्रांसपोर्ट विभाग ने इसके लिए नई व्यवस्था भी की है। इसके तहत टेस्ट देने वाले व्यक्ति को टेस्ट के समय और तारीख की प्री-बुकिंग ऑनलाइन प्रणाली से करानी होगी। बिना प्री-बुकिंग के अब कोई भी ड्राइविंग स्किल टेस्ट नहीं होगा। 

विज्ञापन


स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डॉ. अमरपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि यदि कोई व्यक्ति बुक किए गए समय पर उपस्थित नहीं होता तो टेस्ट संबंधी समय दोबारा बुक करवाना होगा। प्री-बुकिंग के लिए वेबसाइट www.sarathi.parivahan.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट का रिजल्ट और लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया एक ही दिन में 
डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि टेस्ट का नतीजा और लाइसेंस बनाने संबंधी प्रक्रिया एक ही दिन के अंदर शुरू की जाएगी। प्रत्येक ट्रैक पर उपलब्ध स्लॉट्स की संख्या 40 तक सीमित कर दी गई है, जिससे कोविड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरी को बरकरार रखा जा सके। अब व्यक्ति अपनी परीक्षा देने के लिए जिले में किसी भी ट्रैक का चयन कर सकेगा।

लर्निंग लाइसेंस की विधि में बदलाव नहीं
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने कहा कि लर्नर लाइसेंस संबंधी पहले वाली विधि ही जारी रहेगी। जनता यह लाइसेंस 500 से अधिक सेवा केंद्रों और आरटीए/एसडीएम कार्यालयों से प्राप्त कर सकती है। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत जारी किए गए सभी दस्तावेजों के नवीनीकरण के लिए कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी, जिसमें फरवरी 2020 के बाद खत्म हुए ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed