फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver hanged inside truck, died transport area chandigarh

ट्रक के अंदर चालक ने लगाया फंदा, मौत

Fri, 19 Feb 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Driver hanged inside truck, died transport area chandigarh
चंडीगढ़। बापूधाम ट्रांसपोर्ट एरिया में एक ट्रक के अंदर चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चालक ट्रक के पिछले हिस्से में फंदे से लटकता मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अमर सिंह (25) के रूप में हुई है। बापूधाम चौकी पुलिस शुरुआती जांच में सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

घटना वीरवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि बापूधाम के ट्रांसपोर्ट एरिया में खड़े एक ट्रक में व्यक्ति ने फंदा लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का नाम अमर सिंह है। वह ट्रक चालक है। पिछले काफी समय से उक्त एरिया में रह रहा था। बुधवार रात खाना खाकर दोस्तों संग शराब पीकर सो गया, लेकिन अगले दिन वह कहीं नहीं मिला। दोपहर को आसपास के लोगों ने देखा कि अमर ट्रक की पिछली तरफ फंदे से लटका हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed