फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Driver accused of dragging doctor on car bonnet arrested

Chandigarh News: डॉक्टर को कार की बोनट पर घसीटने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Driver accused of dragging doctor on car bonnet arrested
पंचकूला। सेक्टर-8 व 9 की डिवाइडिंग रोड पर डॉक्टर को बोनट पर 50 मीटर तक घसीटने के मामले में सेक्टर-7 पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक को पुलिस से जमानत मिल गई है। चालक की पहचान आदित्य अग्निहोत्री सेक्टर-6 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को एमडीसी सेक्टर-4 निवासी डॉ. गगन रात 8.15 बजे अपने बेटे को ट्यूशन से वापस ला रहे थे। सेक्टर 8/9 लाइट प्वाइंट के समीप ऑल्टो कार चालक ने उनकी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मारने की कोशिश की। इस पर डॉक्टर और ऑल्टो कार चालक के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान ऑल्टो में सवार कुछ लड़के बाहर आए और डॉक्टर की कार का शीशा तोड़ दिया और चाकू से जान से मारने की धमकी दी। मौके पर लोगों के जमा होने के बाद डॉक्टर ने आरोपी ऑल्टो कार चालक को रोकने की कोशिश की। ऑल्टो चालक कार तेजी से चलाकर भागने लगे और उसी दौरान डॉक्टर उनकी बोनट पर आ गिरे। उनको करीब 50 मीटर तक घसीटकर ले गए। आगे जाकर कार डिवाइडर से टकरा गई और डॉक्टर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद डॉक्टर ने मामले की शिकायत सेक्टर-7 थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed