फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drinking alcohol in public places on New Year's Day will land you straight in jail.

Chandigarh News: नए साल पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी तो सीधे पहुंचोगे हवालात

Tue, 30 Dec 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drinking alcohol in public places on New Year's Day will land you straight in jail.
चंडीगढ़। नए साल के जश्न में कानून तोड़ना भारी पड़ सकता है। यूटी पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों, मार्केट, सड़कों और वाहनों में शराब पीते पकड़े गए लोगों को गिरफ्तार कर सीधे हवालात भेजा जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की कार मौके पर ही जब्त की जाएगी। नए साल की रात शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
विज्ञापन



सेक्टर-17 प्लाजा, एलांते मॉल, अरोमा, सेक्टर-7 और सेक्टर-26 के पब्स और बार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और विशेष नाके लगाए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की हुल्लड़बाजी को रोका जा सके।
विज्ञापन

बॉर्डर से शुरू होगी चेकिंग

पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर से लगते बॉर्डर एरिया में भी पुलिस के विशेष नाके लगाए जाएंगे ताकि बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों की सख्त जांच की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नए साल का जश्न शांति और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। पिछले वर्ष भी नए साल पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और ड्रंकन ड्राइविंग के मामलों में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां और वाहन जब्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिए... कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था 31 दिसंबर को नए साल के जश्न के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, क्लबों और पब्स पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए पुलिस, फायर और मेडिकल टीमें अलर्ट पर रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 12 डीएसपी, 20 इंस्पेक्टर और 16 थाना प्रभारी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक और पीसीआर के अलावा करीब 1000 पुलिसकर्मी फील्ड में ड्यूटी देंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 20 सदस्यीय स्पेशल लेडी स्क्वॉड को वाहन सहित तैनात किया गया है, जबकि महिला स्टाफ के पिक-ड्रॉप के लिए 7 पीसीआर वाहन लगाए गए हैं।

18 आउटर नाके और 44 इंटरनल नाके
शहर में 18 आउटर नाके, 44 इंटरनल नाके और ट्रैफिक पुलिस के साथ 16 जॉइंट नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा 6 स्थानों पर अस्का लाइट्स, 5 जगहों पर फायर टेंडर और 3 हाइड्रोलिक लैडर की व्यवस्था की गई है। किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति के लिए 6 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी।


10 क्षेत्रों को प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र घोषित किया
-नए साल की रात 10 क्षेत्रों को प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र घोषित किया गया है। इनमें गेड़ी रूट, प्लाजा एरिया, सेक्टर-22 का इनर मार्केट और एलांते मॉल शामिल हैं।

-किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेंट्रल रिजर्व फोर्स को पुलिस मुख्यालय सेक्टर-9 में रिजर्व में रखा गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शाम 6:30 बजे ड्यूटी स्टैंड पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed