फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drama in the name of cleanliness in PGI: First he threw the garbage himself, then swept in front of the camera

पीजीआई में अजीब नजारा: पहले खुद गिराया कूड़ा, फिर कैमरा ऑन करके रचा गया सफाई का ढोंग; सामने आया Video

Tue, 08 Apr 2025 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 01:55 AM IST
सार

पीजीआई में कचरा फैलाकर सफाई करने का एक वीडियो सामने आया है। वहीं अपने बच्चे को दिखाने हिमाचल से आई महिला ने कहा कि जब असल में गंदगी होती है तो कोई ध्यान नहीं देता और जब कैमरा आता है तब खुद ही गंदगी फैलाकर नाटक किया जाता है। ये जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।

विज्ञापन
Drama in the name of cleanliness in PGI: First he threw the garbage himself, then swept in front of the camera
पीजीआई में गंदगी फैलाता कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई में सोमवार को सुबह एक अजीब नजारा देखने को मिला है, जिसमें सफाई के नाम पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में स्टाफ की ओर से ड्रामा किया गया है। जिसने पूरे सफाई अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सफाई कर्मचारियों ने पहले खुद कूड़ा गिरवाया और कैमरा ऑन करके वहां अधिकारियों की ओर से झाड़ू लगाने का ढोंग रचा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मनोरंजन कालिया ग्रेनेड अटैक केस: हमले का मास्टरमाइंड निकला जीशान अख्तर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी साथी
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े 8 बजे पीजीआई के पीडियाट्रिक्स इमरजेंसी के बाहर अचानक कई सफाई कर्मचारी और कुछ अधिकारी पहुंचे। एक कर्मचारी आसमानी रंग का प्लास्टिक का थैला लेकर पहुंचा और पीडियाट्रिक इमरजेंसी के रैंप पर थैले के अंदर से सूखे पत्ते निकालकर गिराने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ और कर्मचारी पहुंचे और रैंप के बगल में लगे पौधों की क्यारियों में फेंके हुए प्लास्टिक के बोतल, कागज की प्लेट्स को निकालकर रैंप और सीढ़ियों पर गिरा दिया। वहां बैठी एक महिला ने कर्मी से पूछ भी लिया कि यहां क्यों गंदा कर रहे हो तो एक कर्मी ने जवाब दिया कि, कोई टीम आई हुई है, कहते हैं कि पहले गंदगी दिखाओ, फिर साफ की फोटो दिखानी है। 

इस नकली सफाई कार्यक्रम के दौरान कुछ सफाई कर्मी खुद भी असमंजस में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि क्या और फैलाएं गंदगी? जिससे साफ झलक रहा था कि यह सब सिर्फ दिखावे के लिए किया जा रहा है। यह सब 10 मिनट तक चलता रहा, इसके बाद एक अधिकारी ने निर्देश दिए कि अब सफाई कर दो। इसके बाद सभी कर्मचारी एक साथ झाड़ू लगाने में जुट गए। कुछ मिनट झाड़ू लगाने के बाद वहां स्वच्छता पखवाड़ा के बैनर लगाकर फोटो भी खींचे गए।

ऐसे बनावटी कार्यक्रम मुहिम की साख को पहुंचा रहे नुकसान

एक ओर सरकार और समाज मिलकर स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने में लगे हैं, वहीं, ऐसे बनावटी कार्यक्रम पूरी मुहिम की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की भावना का भी मजाक है। जरूरत है कि सफाई को केवल कैमरे की चकाचौंध से बाहर निकालकर वास्तविकता में लाया जाए ताकि इसका लाभ वास्तव में आम नागरिकों को मिल सके। जिस समय ये ड्रामा चल रहा था, वहां बैठे मरीजों के तीमारदारों ने भारी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed