फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drains overflowing in Mori Gate market, dirty water flowing on the roads

Chandigarh News: मोरी गेट बाजार में उफन रहीं नालियां, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

Sun, 07 Jun 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Drains overflowing in Mori Gate market, dirty water flowing on the roads
मनीमाजरा। सेक्टर-13 स्थित मोरी गेट बाजार में नालियों की व्यवस्था बदहाल है। बाजार की नालियों का गंदा पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैली हुई है। दुकानदारों और राहगीरों को इस कारण भारी परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि करीब डेढ़ फुट गहरी नालियों की नियमित और प्रभावी सफाई नहीं होती। सफाई कर्मचारी केवल ऊपर तैरते पॉलिथीन और बोतलों को हटाते हैं। नालियों के भीतर जमा गाद और कचरा नहीं निकाला जाता। इसके कारण नालियां अक्सर जाम रहती हैं और उफन कर गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। दुकानदारों को पूरे दिन बदबू के बीच काम करना पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापार पर असर और मांग
कुछ दुकानदारों ने नालियों को स्लैब से ढक दिया है। इससे नालियों की सफाई करना मुश्किल हो गया है। गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने नगर निगम से गहन सफाई और अवैध रूप से ढकी नालियों की जांच की मांग की है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed