{"_id":"66db955fdbcd93d1b00af0e5","slug":"dr-vijendra-singh-ahlawat-becomes-the-new-chairman-of-punjab-and-haryana-bar-council-chandigarh-news-c-16-1-pkl1083-510773-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत बने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत बने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के नए अध्यक्ष
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस बाबत प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसे बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने पास करके बार काउंसिल इंडिया को भेजा था।
डॉ. अहलावत दूसरी बार अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। इससे पहले वें 2017-2019 तक बीसीपीएच के चेयरमैन रहे। वर्ष 2008-09 में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत रहे। डॉ. अहलावत 2009-14 तक हरियाणा के उप महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी हैं।
वहीं, लुधियाना बार एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष चेतन वर्मा वाइस चेयरमैन होंगे। राजपुरा के वकील करमजीत चौधरी मानद सचिव होंगे। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल एडवोकेट्स एक्ट 1961 के तहत एक वैधानिक निकाय है। इसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एक लाख पचास हजार से अधिक वकील नामांकित हैं। इसका मुख्य कार्य वकीलों को नामांकित करना, अनुशासनात्मक कार्रवाई करना, सेमिनार-सम्मेलन आयोजित करना, बार एसोसिएशनों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, मृतक वकीलों के परिवार को मेडिकल और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।