फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr Sonia Khullar becomes member of Haryana Public Service Commission

Chandigarh News: हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं डॉ. सोनिया खुल्लर

Wed, 13 Dec 2023 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dr Sonia Khullar becomes member of Haryana Public Service Commission
-राज्यपाल ने दिलवाई पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

-दो दिन पहले ही महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं के पद से ली थी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डाॅ. सोनिया त्रिखा खुल्लर हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बन गई हैं। मंगलवार को यहां राजभवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. सोनिया को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य भी उपस्थित थे।
डॉ. सोनिया त्रिखा स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अप्रैल, 2022 से हरियाणा सरकार के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा के रूप में डॉ. त्रिखा ने नेतृत्व किया। इससे पहले वह स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, कार्यकारी निदेशक राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र, निदेशक राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान और सिविल सर्जन जैसे पद पर रही हैं। अपने 25 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और एशियन डेवलपमेंट बैंक में भी वर्षों तक स्वास्थ्य सलाहकार के रूप में सेवाएं दीं।
विज्ञापन


एमबीबीएस में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं डाॅ. सोनिया
डॉ. सोनिया त्रिखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1991 में गोल्ड मेडल विशिष्टता के साथ एमबीबीएस और वर्ष 1995 में स्त्री रोग विज्ञान में एमडी की डिग्री हासिल की। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन से वर्ष 2009 में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन जैसे प्रसिद्ध संस्थान से वर्ष 2013 में सार्वजनिक स्वास्थ्य में एमएससी की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed