फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Shobha dance Kathak in Tagore Theatre

कथक नृत्य से डॉ. शोभा ने जीत लिया दिल

Fri, 08 Jan 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shobha dance Kathak in Tagore Theatre
चंडीगढ़। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ने टैगोर थियेटर में चंडीगढ़ शास्त्रीय नृत्य महोत्सव-2021 का आयोजन किया। नृत्य महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत शहर की कथक गुरु डॉ. शोभा कौसर ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान शहर के बुजुर्गों के साथ युवा भी शास्त्रीय नाट्य देखने पहुंचे। दर्शकों को मास्क पहनकर व तापमान चेक करके ही हॉल में जाने दिया गया। इस अवसर पर एनजेडसीसी के निदेशक सौभाग्य वर्धन और प्राचीन कला केंद्र के सचिव सजल कौसर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शोभा कौसर ने पांच रागों में वंदना प्रस्तुत करके की। ये प्रस्तुति उन्होंने अपने गुरु भाई स्वर्गीय पंडित केशव तलेगांवकर को श्रद्धांजलि के रूप में पेश की। इसमें उन्होंने विभिन्न रागों में निबद्ध वंदना प्रस्तुत की जिसमें गणेश, सरस्वती, गुरु की महिमा का नृत्य के जरिए बखान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने होली और प्रकृति के विभिन्न रूपों का वर्णन किया। अगली कड़ी में उन्होंने जयपुर का शुद्ध कथक नृत्य पेश किया जिसमें तोड़े, टुकड़े, आमद परन कुछ खास पारंपरिक बंदिशें पेश की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम भाग में डॉ. कौसर ने एक खूबसूरत ठुमरी ‘ऐसो हठीलो छैला’ प्रस्तुत की। समापन के वक्त डॉ. शोभा ने ‘हे गोविन्द राखो शरण’ जो कि राग कलावती में निबद्ध था, पर नृत्य पेश किया। संगत कलाकारों में तबले पर फतेह सिंह गंगानी व महमूद खान, गायन पर माधो प्रसाद, सितार पर सलीम कुमार, गायन शुभ्रा तलेगांवकर ने पेश किया।

लॉकडाउन से कलाकारों के जीवन में आया ठहराव
डॉ. वर्धन ने कहा लॉकडाउन के दौरान कलाकारों और कला प्रेमियों के जीवन में ठहराव आ गया है। यह उत्सव चार प्रमुख शास्त्रीय नृत्यांगनाओं को प्रस्तुत कर रहा है। इससे उन्हें लॉकडाउन के दौरान किए गए काम को प्रस्तुत करने का और कला के क्षेत्र में मंच पर वापसी का मौका मिलेगा। लाइव स्टेज प्रदर्शन की शुरुआत निश्चित रूप से नृत्य प्रेमियों के लिए एक राहत है जो महीनों से एक अच्छे कार्यक्रम के लिए तरस गए थे। कथक नृत्यांगना और अभिनेत्री नंदिता पुरी शुक्रवार को टैगोर थियेटर में प्रस्तुति देंगी। डॉ. कौसर ने बताया कि यह हर कलाकार की कमजोरी है, वे एक्सपोजर और सराहना चाहते हैं। उचित सावधानियों के साथ एनजेडसीसी की ओर से किया गया प्रयास महामारी के दौर में सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed