फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Seerat Sidhu said- defeat is more important to me than victory

डॉ. सीरत सिद्धू बोलीं- जीत से ज्यादा हार मायने रखती है मेरे लिए

Wed, 11 May 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Seerat Sidhu said- defeat is more important to me than victory
चंडीगढ़। मेरे लिए जीत से ज्यादा हार मायने रखती है क्योंकि उस हार के कारणों को समझकर मैं अपनी अगली जीत को पक्का करने में जुट जाती हूं। जीत की खुशी के बीच सीखने की चाह को नजरअंदाज करना असफलता को निमंत्रण देने का काम करती है। यह कहना है वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया यूनियन टेरिटरी-2022 फेम डॉ. सीरत सिद्धू का। वह मंगलवार को सेक्टर-8 में एक कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। इस दौरान उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं से भी मुलाकात की और सौंदर्य के क्षेत्र से जुड़े उनके सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जन्मी डॉ. सीरत सिद्धू के पिता पायलट हैं। डॉ. सीरत को यात्रा करना बहुत पसंद है। वह एक अच्छी गायिका और एक समर्पित चिकित्सक भी हैं। कार्डियोथोरेसिक सर्जन बनने का सपना देखने वाली डॉ. सीरत का कहना है कि देश की तरक्की के लिए विलुप्त होती कलाओं को संरक्षित किया जाना जरूरी है क्योंकि वे अमुल्य हैं। डॉ. सीरत का कहना है कि इसके लिए हमें क्षेत्रीय कारीगरों को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन

जमकर मेहनत कीजिए और पेट भरकर खाना खाइए, कभी मोटापा नहीं आएगा
डॉ. सीरत एमबीबीएस करने के बाद इंटर्नशिप कर रही हैं। उनका कहना है कि एक डॉक्टर और मॉडल का काम अलग-अलग है। फिर भी वे अपनी योजनाबद्ध कार्ययोजना से दोनों में तालमेल बैठाती हैं। सुबह 4 बजे उठने के लिए रात में 9 बजे से पहले सोने के मानक का पालन करती हैं। खानपान को लेकर डॉ. सीरत का कहना है कि जमकर मेहनत कीजिए और पेट भरकर खाना खाइए, कभी मोटापा आएगा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed