{"_id":"66f8801926c39a887c0f2a44","slug":"dr-deviyani-stood-first-in-english-poetry-and-ritu-bhanot-stood-first-in-hindi-chandigarh-news-c-16-pkl1049-528439-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अंग्रेजी कविता में डॉ. देवियानी और हिंदी में रितु भनोट रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अंग्रेजी कविता में डॉ. देवियानी और हिंदी में रितु भनोट रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसायटी (सीएलएस) ने इस वर्ष की शुरुआत में ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित कर प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसके बाद अब न्यायाधीशों के एक पैनल द्वारा मूल्यांकन के द्वारा विजेताओं का चयन किया गया था। इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में देशभर के लोगों ने भाग लिया। इन लोकप्रिय प्रतियोगिताओं ने 300 से अधिक प्रविष्टियां आईं। सीएलएस की अध्यक्ष आईएएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और पुरस्कार प्रदान किए।
कविता प्रतियोगिता का विषय शेड्स ऑफ लाइफ था और प्रविष्टियां हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में आमंत्रित की गई थी। अंग्रेजी कविता में डॉ. देवियानी सिंह प्रथम, हरलीन कौर दूसरे और रेनू सूद सिन्हा तीसरे स्थान पर रहीं। हिंदी में रितु भनोट पहले, सुनीत मदान दूसरे और रश्मी चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। पंजाबी कविता में प्रथम स्थान नवप्रीत कौर, दूसरे स्थान पर परवीन मलिक और तीसरे स्थान पर सलीम मोहम्मद रहे।
लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता में रत्नप्रभा ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर चंद्रिका आर कृष्णन और तीसरे स्थान पर अंजलि सिंह रहीं। हिंदी में धीरज शर्मा ने पहला स्थान, ओजस्वी अग्रवाल ने दूसरा और राजिंदर कौर सराओ ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अवार्ड पार्टनर, इंग्लिश बुक डिपो ने सीएलएस को वाउचर प्रदान किए। विजेताओं को उपहार के साथ प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विजय कपूर, सीमा गुप्ता, सोनिका सेठी और प्रेम विज शामिल रहे।