फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   double decker buses will run on amritsar roads for tourists

अब अमृतसर में मिलेगी सैलानियों को 'गोल्डन' सुविधा

Fri, 21 Aug 2015 08:15 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Aug 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
double decker buses will run on amritsar roads for tourists

अब चंडीगढ़ की तर्ज पर अमृतसर में भी सैलानियों के लिए डबल डेकर बस चलेगी। यह शुरुआत अमृतसर को टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में पंजाब सरकार के प्रयासों की कड़ी का एक हिस्सा है।

विज्ञापन


शहर के नजदीक विकसित किए जा रहे हेरिटेज विलेज का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब इसका इंटीरियर काम चल रहा है। अमृतसर से हरिके पत्तन तक पानी में चलने वाली बस की शुरुआत भी जल्द हो जाएगी। हॉल बाजार को हेरिटेज लुक देने और शहर के स्वागती गेटों का काम पहले ही चल रहा है।

विज्ञापन

सभी टूरिस्ट स्पॉट्स पर घुमाएगी बस

double decker buses will run on amritsar roads for tourists

टूरिज्म विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी प्रोजेक्टों पर काम जारी है। डबल डेकर बस अमृतसर क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटकों को घुमाएगी। शहर के अंदर व इसके साथ लगते उन सभी स्पॉट पर पर्यटकों को ले जाया जाएगा जो कि इस वक्त व आने वाले समय में क्षेत्र की शोभा बढ़ाएंगे। इनमें श्री हरमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, जलियांवाला बाग, हेरिटेज विलेज, वाघा बॉर्डर, हरिके पत्तन शामिल हैं। वहीं, पानी वाली बस का रूट भी तय कर लिया गया है।

अमृतसर में बाहर से रोजाना लाखों लोग आते हैं। उनकी सुविधा के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। क्षेत्र के ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों के दर्शनों के लिए पर्यटकों को सहूलियत देने की कड़ी में ही डबल डेकर बस और पानी में चलने वाली बसों की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही लोगों को यह सुविधा प्राप्त हो जाएगी।’
- सोहन सिंह ठंडल, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed