फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dose vaccine volunteers PGI second day trial Oxford Kovid Shield

पीजीआई में तीन अन्य वालंटियर्स को दी वैक्सीन की डोज, ऑक्सफोर्ड के कोविड शिल्ड वैक्सीन के ट्रायल का दूसरा दिन

Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dose vaccine volunteers PGI second day trial Oxford Kovid Shield
चंडीगढ़। पीजीआई में ऑक्सफोर्ड के कोविड शिल्ड के ट्रायल में शनिवार को तीन अन्य वॉलंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई। इसके साथ पंजीकृत वॉलंटियर्स में से 10 की स्क्रीनिंग भी की गई।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन ने बताया कि ट्रायल के अंतर्गत पंजीकृत 400 से ज्यादा वॉलंटियर्स की स्क्रीनिंग लगातार जारी है। जिन वॉलंटियर्स को वैक्सीन देना शुरू कर दिया गया है, उनके अतिरिक्त अन्य 36 वॉलंटियर्स की स्क्रीनिंग 23 सितंबर से शुरू कर दी गई है। अलग-अलग मानकों पर खरा उतरने के बाद उन्हें भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी। सभी वॉलंटियर्स को मानवीय परीक्षण के दौरान शुरू के 28 दिन के बाद पुन: वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। इसके 27 दिन बाद उनका ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच कर ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट चेक होगी। पीजीआई प्रशासन के अनुसार जिन वॉलंटियर्स को शुक्रवार को वैक्सीन की डोज दी गई थी, वह बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed