न सीट न चुनाव पर ‘आप’ को चंदा देने में ये 'अव्वल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक एनजीओ के ‘आप’ के चंदे पर सवाल उठाने के बाद हरियाणा में भी चंदे पर नजरें टिक गई हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भले ही ‘आप’ ने दूरी बनाए रखी, लेकिन प्रदेश के निवासियों ने आम आदमी पार्टी को दिल खोल कर चंदा दिया है।
आप को मिलने वाले चंदे में अकेले हरियाणा का शेयर पांच प्रतिशत से ज्यादा है। देश में आप को मिलने वाले चंदे में हरियाणा का नंबर पहले पांच राज्यों में शामिल है।
इसे देखते हुए राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश में आप को अच्छा रिस्पांस मिलेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा के हजारों कार्यकर्ता प्रचार के लिए गए हुए हैं। पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता फोन कैंपन में लगे हुए हैं, जो कि प्रतिदिन दिल्ली के 5 से 10 मतदाताओं को फोन कर रहे हैं।
आप की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार हरियाणा से एक नवंबर से मंगलवार तक तक आप को 54 लाख 16 हजार 483 रुपये का चंदा मिला है, जो कि कुल शेयर का 5.2 प्रतिशत है।
आप को पूरे देश से 10 करोड़ 35 लाख चंदा मिला
पिछले साल अक्तूबर माह में हरियाणा विधानसभा चुनाव हुए हैं। 1 नवंबर 2014 से लेकर अब तक आप को पूरे देश से 10 करोड़ 35 लाख 23 हजार 16 रुपये का चंदा मिला है।
पिछले साल 12 दिसंबर 2013 से लेकर अब तक हरियाणा के लोगों ने 2 करोड़ 36 लाख से ज्यादा चंदा दिया है, जो कि आप के कुल शेयर का 5.9 प्रतिशत है। उस समय भी दिल्ली में विधानसभा चुनाव था। पहले पांच राज्यों में हरियाणा के अलावा दिल्ली का स्थान प्रथम है, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश भी पहले पांच राज्यों में शामिल है।
दागियों की सूची की थी जारी
हरियाणा में आम आदमी पार्टी बेशक चुनाव से दूर बनाते हुए उम्मीदवार खड़े नहीं किए, लेकिन पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ रहे दागी उम्मीदवारों की सूची जरूर जारी की थी और स्थानीय नेताओं ने लोगों को इन नेताओं के पक्ष में वोट न देने की अपील की थी।