देखिए, कुत्तों की होशियारी, चोरों पर कैसे पड़ी भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों पर वहां के कुत्तों की होशियारी भारी पड़ गई। कुत्तों के चलते चोरों को कार बीच रास्ते में ही छोड़कर भागना पड़ा, लेकिन सीमावर्ती इलाका होने से घर मालिक को पुलिस सहायता लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंधी फेज-11 थाने को सूचित कर दिया है।
मकान नंबर 556 के मालिक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मारुति कार में सवार होकर चोर आए थे। चोर उनकी घर के बाहर खड़ी लांसर कार को धक्का लगाकर ले गए। साथ ही कुछ दूरी पर जाकर स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान उनके कुत्तों ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिए। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो कार अपनी जगह पर नहीं थी।
वहीं, सामने कुछ लड़के उनकी कार को धक्का मारकर ले जा रहे थे। तभी उन्होंने शोर मचा दिया। उनकी आवाज सुनकर चोर अपनी मारुति कार में बैठकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मारुति कार चंडीगढ़ नंबर की थी। वहीं, चोरों की संख्या तीन थी और उनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच थी।
फोन मिलाया मोहाली तो लगा चंडीगढ़
गाड़ी के मालिक ने बताया कि उन्होंने पुलिस की सहायता लेने के लिए पहले सौ नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन मोहाली की बजाय चंडीगढ़ लग गया। आगे से जवाब आया कि आप मोहाली के कंट्रोल रूप पर बात करो। फिर उन्होंने मोहाली हेल्पलाइन के नंबर का नंबर दिया। इसके बाद उन्होंने मोहाली पुलिस को फोन किया। तब 15 मिनट बाद पुलिसकर्मी आया। जो बातचीत करके निकल गया।
एंट्री गेट जल्दी खुलने से चोर उठा रहे है फायदा
उन्होंने बताया कि सारे फेजों में एंट्री गेट लगे हुए है। जो कि रात 11 बजे के बाद बंदद हो जाते है। पहले गेट सुबह छह बजे खुलते थे। पर लोगों के कहने पर अब पुलिस वाले साढ़े चार बजे गेट खोल देते हैं। इसी चीज का चोर फायदा उठा रहे हैं।