फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dog found and get reward

जज का मोगेम्बो चोरी, खोजने वाले को 20 हजार इनाम

Mon, 22 May 2017 01:16 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
dog found and get reward
जज का चोरी पेट बुल
चंडीगढ़ जिला अदालत के एक जज की सेक्टर-19 स्थित कोठी के सामने से एक्टिवा पर सवार 3 युवक पेट पिटबुल (मोगेम्बो)चुराकर फरार हो गए। जज की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं, जज की तरफ से पिटबुल खोजकर लाने वाले को 20 हजार बतौर इनाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जज ने बताया कि शनिवार दोपहर कुत्ता कोठी की बाउंड्री केअंदर से चोरी हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ कैमरे चेक करवाने में लगी है। एक्टिवा सवारों में 2 स्कूली ड्रेस में और तीसरा बनियान में था। उन्होंने पहले गेट के सामने खड़े होकर पिटबुल को पुचकारना शुरू किया। जैसे ही वह युवकों के पास पहुंचा एक युवक ने एक्टिवा स्टार्ट कर ली और दूसरे ने डॉगी को गोद में उठा लिया। इसके बाद तीनों आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन


यह नजारा उनकी कोठी से थोड़ी दूर काम करने वाला माली देख रहा था। माली ने बताया कि वह सोच रहा था कि बच्चे डॉगी के साथ खेल रहे हैं। लेकिन जब उन्हें भागते देखा तो पीछा किया मगर वे भाग निकले। पढ़ा लिखा नहीं होने के कारण वह सफेद रंग की एक्टिवा का नंबर नहीं नोट कर सका। जज के अनुसार उनकी फैमिली ने 6 महीने पहले पिटबुल को किसी जानकार से लिया था। उस समय पिटबुल सिर्फ एक महीने का था और प्यार से उसका नाम मोगेम्बो रखा था। चोरी होने के बाद परिवार के सदस्य काफी मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार का इनाम: जज ने बताया कि पिछले 2 दिनों से कुत्ते की तलाश चल रही है। इसके बाद फैमिली मेंबर ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 20 हजार कैश इनाम देने की घोषणा की है।

सेक्टर-19 स्थित कोठी के बाहर से पिटबुल चोरी होने की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। कुत्ते चोरी करने वाले संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सतीष कुमार, डीएसपी, ईस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed