{"_id":"667ec79d159a55cccd0d116c","slug":"doctors-met-chief-minister-saini-regarding-demands-again-got-assurance-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-456254-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सैनी से मिले डाॅक्टर, फिर मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सैनी से मिले डाॅक्टर, फिर मिला आश्वासन
विज्ञापन
एचसीएमएस पदाधिकारियों ने एसीएस से भी की मुलाकात
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर डॉक्टरों की मांगों को लेकर निराकरण की मांग की है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही उनके साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से भी मुलाकात की। इस दौरान भी लंबित चले आ रहे मामलों को उठाया गया और पिछले दिनों हुई दो दिन की हड़ताल के दौरान उन्हें गैरहाजिर दिखाए जाने पर आपत्ति जताई। एसीएस ने तुरंत ही आदेश जारी कर दो दिनों का वेतन वापस देने को कहा है।
एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर राजेश ख्यालिया, मीडिया कोऑर्डिनेटर डाॅक्टर अमरजीत सिंह चौहान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। एसोसिएशन ने सीएम के सरकारी आवास पर शुक्रवार सुबह मुलाकात की। इस दौरान एक बार फिर से अपनी मांगों को रखा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही वक्त देकर अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कराएंगे। साथ ही आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए निराकरण के प्रयास करेंगे। इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल से भी मुलाकात की गई है। उनके साथ 26 को बैठक हुई थी, जिसमें विस्तार से डॉक्टरों ने अपनी मांगों को रखा था। एसीएस ने दो दिनों की हड़ताल के दौरान काटे गए वेतन को वापस दिलाने के आदेश जारी किए थे। इसके अलावा बाकी मांगों पर भी सीएम से बात कर हल कराने का आश्वासन दिया था।
एसोसिएशन बुलाएगी जल्द ही बैठक
एचसीएमएस एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने कहा कि जल्द ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें एक बार फिर से विचार-विमर्श किया जाएगा। वे अपने साथियों को सरकार और एसीएस से हुई बातचीत से अवगत कराएंगे व आगे के लिए रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कई सालों से जायज मांगों को लेकर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला।