फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors in GMCH-32 announced strike on 4th September

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में डॉक्टरों ने 4 सितंबर को किया हड़ताल का एलान

Fri, 01 Sep 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Doctors in GMCH-32 announced strike on 4th September
जीएमसीएच 32 में काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करते नर्सेस वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्य। फोटो : एसो​स
चंडीगढ़। केंद्रीय वेतनमान और सेवा नियम लागू करने को लेकर जीएमसीएच-32 में रेजिडेंट डॉक्टर्स और टीचर यूनियन समेत नर्सों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। सभी ने जल्द से जल्द केंद्रीय वेतनमान लागू करने की मांग रखी। वहीं, डॉक्टरों ने आगामी चार सितंबर को हड़ताल पर जाने का एलान किया है। जीएमसीएच नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन और टीचर यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से इस मामले में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल को एक ज्ञापन भी भेजा गया। जीएमसीएच-32 के डॉक्टरों और नर्सों ने वीरवार को ड्यूटी के दौरान बाजू पर काले बिल्ले लगाकर इसको लेकर विरोध जताया। जीएमसीएच नर्सेस वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश चौधरी ने बताया कि पे स्केल और केंद्रीय सेवा नियम लागू करने को लेकर यूटी प्रशासक के सलाहकार को पत्र भेजा गया है, जिसमें संबंधित विभागों को केंद्र के वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने की मांग रखी गई है। उन्होंने कहा कि इसकी अधिसूचना एक साल चार माह पहले हो चुकी है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। एसोसिएशन ने सलाहकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। वहीं, ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स ने भी सलाहकार को पत्र लिखकर केंद्रीय सेवा नियम को तुरंत लागू करने कह मांग रखी है। कमेटी के मुख्य सलाहकार खुशाली शर्मा ने कहा कि यूनियन की ओर से इस बाबत पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने केंद्रीय सेवा नियम को तुरंत लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed