फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor complains to police against AAP workers in Jalandhar of Punjab

आप कार्यकर्ताओं पर दबंगई का आरोप: डॉक्टर ने कहा- अस्पताल में उपद्रव किया, गाली-गलौज की और निलंबन की धमकी दी

Thu, 22 Sep 2022 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर राजीव शर्मा को लिखित में पत्र देकर कहा है कि अगर स्टाफ को सुरक्षा नहीं दी गई तो शुक्रवार को इमरजेंसी में सेवाएं बंद रहेगी। स्टाफ के प्रदर्शन और बदसलूकी के मामले का संज्ञान लेते हुए एमएस ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य निदेशक को भेजी है।

विज्ञापन
Doctor complains to police against AAP workers in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बुधवार की रात सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाने को लेकर आम आदमी पार्टी के 100 से अधिक नेताओं कार्यकर्ताओं की दबंगई से पूरा स्टॉफ डरा सहमा हुआ है। ड्यूटी डॉक्टर हरवीन कौर का आरोप है कि सत्ता में होने की बात कह नेताओं की भीड़ ने गालियां दीं। सस्पेंड कराने की धमकी भी दी। उन्होंने थाना चार पुलिस में आप नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल की डॉक्टर हरवीन कौर ने बताया कि बुधवार रात में इमरजेंसी में 15 स्टाफ ड्यूटी पर था। आप आदमी पार्टी के नेता और समर्थकों की भीड़ डॉक्टर रूम में घुस गई और गालियां दीं। वे मन मुताबिक एमएलआर बनवाना चाहते थे। धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो सस्पेंड करवा देंगे। डॉक्टर ने कहा कि यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पूरा स्टाफ डरा है। उन्होंने शिकायत में लिखा कि डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और माइनर (ओटी) के दरवाजे पर लगे शीशों को लात मारकर तोड़ दिया। इससे हमें असुरक्षा महसूस हो रही है। 
विज्ञापन


इमरजेंसी सेवा बंद करने की धमकी
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर राजीव शर्मा को लिखित में पत्र देकर कहा है कि अगर स्टाफ को सुरक्षा नहीं दी गई तो शुक्रवार को इमरजेंसी में सेवाएं बंद रहेगी। स्टाफ के प्रदर्शन और बदसलूकी के मामले का संज्ञान लेते हुए एमएस ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य निदेशक को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इमरजेंसी स्टाफ ने की नारेबाजी
वहीं इसके विरोध में दोपहर 1:30 बजे इमरजेंसी स्टाफ ने हड़ताल कर पुलिस, सरकार और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, इस मामले में थाना चार के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें आज ही प्रभार मिला है, डॉक्टरों की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए वह मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजीव शर्मा और रात को ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से भी मिले, बदसलूकी करने वालों की सीसीटीवी देखकर पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed