फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Do wife, or suicide

टंकी पर चढ़ बोला, बीवी दिलाओ, वरना सुसाइड

Fri, 10 Oct 2014 08:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 10 Oct 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
Do wife, or suicide

अभी कैंट की रेलवे कॉलोनी में युवती को टंकी से कूदे चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे थे कि इसी कॉलोनी में एक व्यक्ति टंकी पर चढ़ गया और दो घंटे तक खूब हल्ला किया।

विज्ञापन


इस दौरान नीचे खड़ी पुलिस की सांसें थमी रहीं। दो घंटे बाद बड़ी मुश्किल से व्यक्ति को उतारा गया। व्यक्ति बार-बार यही कह रहा था कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है, उसकी पत्नी उसे दिलवाओ, वरना वह टंकी से कूदकर सुसाइड कर लेगा। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन


ऐसे हुआ ड्रामा
जानकारी के अनुसार मूल रूप फिरोजपुर निवासी मदन लाल वीरवार दोपहर को रैलिंग के सहारे पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी के किनारे बैठकर शोर मचाने लगा और कूदने की धमकी देने लगा। इस बीच वह घरेलू विवाद होने के चलते अपने पत्नी और बच्चों को वापस लाने की मांग कर रहा था। घटना का पता चलने पर काफी लोग टंकी के नीचे जमा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पास के पुलिस थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को नीचे उतरने को कहा लेकिन व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चे को वापस लाने की बात पर अड़ा रहा। इसके बाद पुलिस ने एक टीम को रैलिंग के माध्यम से पानी की टंकी पर चढ़ाया और एक टीम कंबल व तिरपाल लेकर नीचे खड़ी रही। टंकी पर पहुंची टीम ने व्यक्ति को पकड़ लिया और बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा। इसके बाद व्यक्ति को पड़ाव थाने ले जाया गया।


घरेलू विवाद   
पुलिस पूछताछ के दौरान मदनलाल ने बताया कि वह फिरोजपुर के ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। उसकी पत्नी ने बिना तलाक दिए अंबाला के एक युवक के साथ शादी कर ली है जिसके चलते वह अपनी पत्नी के घर आया हुआ था लेकिन उसे जबरन वापस भेज दिया। इससे परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed