फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Do not spend one crore 50 lakh and lollipops

प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराइए, रियायत पाइए

Sun, 27 Oct 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 27 Oct 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
Do not spend one crore 50 lakh and lollipops
निगम की दूसरी बैठक में तय किया गया यदि लोग समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराते हैं तो उनको रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन


कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि अगर 26 नवंबर से पहले टैक्स जमा कराएंगे तो वर्ष 2010-11, 2011-12 व 2012-13 के बकाया में 30 फीसदी की छूट मिलेगी।

वहीं, बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस पर कुछ पार्षद यह राशि एक-एक करोड़ रुपये करने की बात पर डटे थे तो कुछ पार्षदों का कहना था कि पिछली मीटिंग में तय हुए एक-एक करोड़ रुपये अभी तक खर्च नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


पार्षद काम का स्टीमेट बनाकर दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद काम शुरू क्यों नहीं हुआ? इस पर निगम अधिकारियों कहा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, जल्द ही काम शुरू हो जाएंगे। बैठक में करीब 30 मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए कमेटियों का गठन किया गया। शनिवार को हुई नगर निगम की बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर डॉ. एसएस फुलिया ने की और मेयर उपेंद्र आहलूवालिया सहित पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार हिस्सों में बंटा निगम
सफाई व्यवस्था के लिहाज से निगम को चार हिस्सों में बांट दिया गया है। सेक्टर-1 से छह, सेक्टर-7 से 11, सेक्टर-12 से 16 व सेक्टर-17 से 20 चार अलग-अलग जोन बनाए गए हैं। हर जोन का अलग ठेकेदार होगा।  
 
पार्षदों को पावर
बैठक में पार्षदों को पावर दी गई कि जिस पार्षद के एरिया में काम चल रहा होगा, वह उसकी निगरानी खुद करेगा। जब पार्षद मंजूरी देगा, तभी ठेकेदार को उसका भुगतान किया जाए।

कुत्तों के लिए पिंजरेनुमा शेड
बैठक में कुत्तों मामला उठा तो निगम अधिकारियों ने जवाब दिया कि देवीनगर के लोगों की अपात्ति के चलते कुत्तों की नसबंदी का काम रोका गया। लोगों का कहना था कि कुत्तों की आवाज से परेशानी है। अब पैट एनीमल सेंटर में पिंजरानुमा शेड बनाएंगे, ताकि कुत्तों का शोर कम हो सके और नसबंदी की जा सके।
बच्चों को तोहफा
पार्षद लिलि बावा ने मसला उठाया कि बच्चों को खेलने के लिए स्कूल के ग्राउंड खुलवाए जाएं। क्योंकि छोटे-बड़े पार्कों में खेलने की इजाजत नहीं है। हर सेक्टर के स्कूल का ग्राउंड बच्चों को खेलने के लिए मिलना चाहिए। कमिश्नर ने इस पर मुहर लगा दी।


धार्मिक स्थलों का टैक्स माफ
मीटिंग में तय हुआ कि धार्मिक स्थल और उनसे जुड़ी इमारतों का टैक्स माफ किया जाएगा। क्योंकि वह समाज को काफी कुछ प्रदान करती हैं। इसके अलावा स्वतंत्रा सेनानी व सैनिकों के अपने 300 वर्ग गज तक के घर का भी टैक्स माफ किया गया।

घरेलू प्रॉपर्टी पर इतना टैक्स
300 वर्ग तक- 75 पैसे प्रति वर्ग गज
301-500 वर्ग गज तक- तीन रुपये प्रति वर्ग गज
501-1000 वर्ग गज- साढ़े चार रुपये प्रति वर्ग गज
1001-दो एकड़- पांच रुपये 21 पैसे प्रति वर्ग गज

नोट- पहली मंजिल पर चार प्रतिशत और दूसरी मंजिल पर 50 प्रतिशत की छूट है।

कामर्शिलय पर इतना टैक्स
50 वर्ग गज तक- 18 रुपये प्रति वर्ग गज
51-100 वर्ग गज- 27 रुपये प्रति वर्ग गज
101-500 वर्ग गज- 36 रुपये प्रति वर्ग गज
501-1000 वर्ग गज- 45 रुपये प्रति वर्ग गज

नोट- पहली मंजिल पर 40 प्रतिशत और दूसरी मंजिल पर 50 प्रतिशत की छूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed