फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DMT train broke the signal, major disaster averted

पंचकूला: डीएमटी ट्रेन ने तोड़ा सिग्नल, बड़ा हादसा टला

Tue, 31 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 31 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
DMT train broke the signal, major disaster averted
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। अंबाला से चंडीगढ़ ट्रैक के मेंटेनेंस के लिए आई डीएमटी स्पेशल ट्रेन सिग्नल तोड़ते हुए करीब 100 मीटर आगे बढ़ गई। इस दौरान ट्रेन में मौजूद अंबाला डिविजन के कर्मचारी ट्रेन के अंदर से मदद की गुहार लगाने लगे। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और न ही किसी अन्य ट्रेन से भिड़ी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीएमटी ट्रेन जैसे ही चंडीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची तो ट्रेन की ब्रेक नहीं लगी। इस कारण ट्रेन सिग्नल तोड़ते हुए 100 मीटर आगे निकल गई। अगर कालका की ओर से कोई ट्रेन चंडीगढ़ आ रही होती। तो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन


ट्रेन के ड्राइवर ने बड़ी मशक्कत कर स्पीड धीरे की। इस दौरान कर्मचारियों ने फौरन ट्रेन के पहियों में सेफ्टी ब्रेक लगाए। घटना की सूचना फौरन अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम (डिविजनल कामर्शियल मैनेजर) को दी गई। जिन्होंने स्टेशन अधीक्षक से बात कर इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मेन ट्रेक से लिंक करने के लिए मंगाई थी ट्रेन

DMT train broke the signal, major disaster averted
मेन ट्रेक से लिंक करने के लिए मंगाई थी ट्रेन
 दरअसल, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 की रेलवे लाइन का इस समय निर्माण कार्य जारी है। जो कुछ ही दिनों में पूरा हो जाएगा। प्लेटफार्म नंबर-6 के उद्घाटन को लेकर जल्द ही उत्तर रेलवे के जीएम यहां एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होंगे। उद्घाटन समारोह से पहले प्लेटफार्म नंबर 6 की रेल लाइन को मेन ट्रेक से लिंक करने के लिए सोमवार को अंबाला मंडल से डीएमटी ट्रेन बुलवाई गई।

डीएमटी ट्रेन में अंबाला मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। जो ट्रैक इंस्पेक्शन और प्लेटफार्म के निर्माण कार्य का जायजा लेने आ रहे थे। लेकिन स्टेशन पर इस दौरान डीएमटी ट्रेन के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया।
     
रेल लाइन को मेन ट्रैक से लिंक करना था      
 ट्रैक रिन्युअल सिस्टम (टीआरएसपी) एक विशेष तरह की मशीन है जो ट्रेक की अलाइनमेंट करती है। इसके ऊपर सीमेंट के स्लीपर लदे होते हैं। इस मशीन की मदद से टूटे हुए सीमेंट के स्लीपर को बदलने की लिए पूरे रेल लाइन को उखाड़ना नहीं पड़ता। यह सिंगल सीमेंट स्लीपर को बदल देती है। इसके अलावा ट्रैक की अलाइमेंट का काम भी यह बड़ी आसानी से कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed