{"_id":"606032024b1b43060c206829","slug":"divya-kakran-sakshi-malik-and-sarita-will-playing-in-asian-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : वजन बढ़ा मैदान में उतरीं साक्षी, सरिता, दिव्या ने दर्ज की जीत, अब एशियन चैंपियनशिप खेलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : वजन बढ़ा मैदान में उतरीं साक्षी, सरिता, दिव्या ने दर्ज की जीत, अब एशियन चैंपियनशिप खेलेंगी
Sun, 28 Mar 2021 03:22 PM IST
ajay kumar
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत ( हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Mar 2021 03:22 PM IST
सार
- ओलंपिक क्वालीफायर के ट्रायल में हार मिलने पर वजन बढ़ाया, ओलंपिक का रास्ता खुलने की उम्मीद
- पांच दिन पहले ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक को अपने भार वर्ग 62 किलो मिली थी हार
- अब साक्षी मलिक 65 किलो, सरिता 59, दिव्या 72 किलो भार वर्ग में खेलेंगी
विज्ञापन
साक्षी मलिक, दिव्या काकरान।
- फोटो : फाइल
विस्तार
ओलंपिक क्वालीफायर के ट्रायल में हारने के पांच दिन बाद ही ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक, सरिता और दिव्या ने वजन बढ़ाकर एशियन चैंपियनशिप का टिकट कटवाकर सभी को चौंका दिया है। इस चैंपियनशिप में ये खिलाड़ी मेडल जीत लेती हैं तो उन्हें ओलंपिक का टिकट पक्का करने के लिए खेलने की उम्मीद बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
शनिवार को लखनऊ में एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए नॉन ओलंपिक भार वर्ग 55, 59, 65, 72 किलो के ट्रायल हुए। इसमें 65 किलो भार वर्ग में साक्षी मलिक उतरी और जीतीं तो हर कोई चौंक गया, क्योंकि साक्षी अपने भार वर्ग 62 किलो के ट्रायल में पांच दिन पहले की हारी थीं। वहीं सरिता जहां ट्रायल में 57 किलो में हार गई थी, वहीं वह दो किलो वजन बढ़ाकर 59 किलो में खेली और जीत गईं। इसके अलावा दिव्या काकरान ने पहले 68 किलो में ट्रायल दिया था और हारने के बाद चार किलो वजन बढ़ाकर 72 किलो में हाथ आजमाया तो उन्हें भी कामयाबी मिल गई।
विज्ञापन
एक अन्य 55 किलो भारवर्ग का ट्रायल हुआ, जिसमें पिंकी ने जीत दर्ज करके एशियन चैंपियनशिप के लिए जगह पक्की कर ली है। पिंकी भी 53 किलो में खेलती थी लेकिन उस भार वर्ग में पहले ही विनेश फौगाट ओलंपिक का टिकट कटा चुकी हैं। इन सभी का एशियन चैंपियनशिप का प्रदर्शन काफी अहम होगा, क्योंकि इनके पुराने भार वर्ग में किसी को ओलंपिक का टिकट नहीं मिलता है तो इनके पास विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में जगह बनाकर टिकट पक्का करने का मौका होगा।
विज्ञापन
साक्षी ने 58 किलो भार वर्ग में ओलंपिक में जीता था कांस्य
साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में देश के लिए 58 किलो में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद साक्षी ने भार बढ़ा 62 किलो में खेलना शुरू किया था, जो ओलंपिक का भार वर्ग है। लखनऊ में पांच दिन पहले एशियन ओलंपिक क्वालीफायर के ट्रायल में बड़ा उलटफेर हुआ था। 62 किलो में सोनम ने साक्षी को हराकर दोनों प्रतियोगिता में जगह बनाई थी। सरिता ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 59 किलो में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन वह पिछले ट्रायल में ओलंपिक के टिकट के लिए 57 किलो में खेलकर हार गई थी।
साक्षी मलिक ने तीन किलो वजन बढ़ाकर 65 किलो में ट्रायल दिया है तो सरिता ने 59 किलो व दिव्या ने 72 किलो में ट्रायल दिया है। इन तीनों ने एशियन चैंपियनशिप में जगह बनाई है। इसका तीनों का फायदा मिल सकता है, जिससे यह विश्व ओलंपिक क्वालीफायर तक पहुंच सकती हैं। - कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती।