फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District court receives bomb threat, police and security agencies on alert

Chandigarh News: जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sat, 27 Dec 2025 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
District court receives bomb threat, police and security agencies on alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-43 के जिला अदालत को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी के ई-मेल से हड़कंप मच गया। बम धमाके की धमकी ई-मेल अदालत की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मिली। इसकी सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन पूरे अदालत परिसर को खाली करवा दिया गया। जजों, वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। जिला अदालत के दोनों मुख्य गेट बंद कर आसपास के इलाके को सील कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले ने ड्रोन के जरिए बम गिराकर अदालत परिसर को उड़ाने की बात लिखी थी। सूचना मिलते ही ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से अदालत परिसर और आसपास की सड़कों पर आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों ने अदालत के सभी कोर्ट रूम, कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना प्रभारी राम दयाल ने बताया कि ई-मेल में ड्रोन से बम गिराने की धमकी दी गई थी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घबराने जैसी कोई बात नहीं है। धमकी भेजने वाले की पहचान और ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर क्राइम थाने की टीम जांच में जुट गई है। मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दो बार हाईकोर्ट, मॉल, होटलों और म्यूजियम को भी आ चुकी धमकियां
इससे पहले भी चंडीगढ़ में कई अहम संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। दो बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पहली बार 22 मई को और दूसरी बार अगस्त माह में धमकी मिली। इसके अलावा सेक्टर-10 के म्यूजियम, शहर के कई बड़े मॉल और होटलों को भी पूर्व में ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन सभी मामले फर्जी धमकी के ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed