{"_id":"5cae1ebebdec222dcc57833a","slug":"district-and-session-court-mansa-sentenced-to-death-a-man-in-honour-killing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह से थे नाराज, ऐसे की थी अध्यापिका की हत्या, एक को हुई फांसी, छह बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह से थे नाराज, ऐसे की थी अध्यापिका की हत्या, एक को हुई फांसी, छह बरी
Wed, 10 Apr 2019 10:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सेशन जज मानसा की अदालत ने हत्या के मामले में एक को फांसी की सजा सुनाई जबकि अन्य छह आरोपियों को सुबूतों के अभाव मे बरी कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरदूलगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले युवक गुरप्यार सिंह निवासी गांव फत्ता मालोका ने गांव भम्मे कला निवासी सिमरजीत कौर जो कि सरकारी अध्यापिका थी, के साथ 29 सितंबर 2014 को हाईकोर्ट में शादी की थी।
विज्ञापन
इससे लड़की का परिवार नाखुश था। 16 अप्रैल 2015 की सुबह गुरप्यार सिंह व उसकी पत्नी सिमरजीत कौर रोजाना की तरह बाइक पर ड्यूटी पर सरदूलगढ़ जा रहे थे। रास्ते में गिल पेट्रोल पंप के पास कार सवार कुछ लोगों ने पहले बाइक को टक्कर मारकर दंपति को गिराया और फिर उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सिमरजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरप्यार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 16 अप्रैल 2015 को मृतका के पिता गमदूर सिंह, भाई सुखविंदर सिंह, बूटा सिंह, जग्गी सिंह, बब्बी निवासी भम्मे, गगनदीप सिंह निवासी रतिया व मामा के बेटे मक्खन सिंह निवासी फत्ता मालोका के खिलाफ मामला दर्ज किया।
केस की सुनवाई करते हुए जिला व सेशन जज मानसा मनदीप कौर पन्नू की अदालत ने मक्खन सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं अन्य को बरी कर दिया गया।