{"_id":"64a254ab2d71d2ad7a0f63e5","slug":"dispute-on-cm-bhagwant-mann-statement-on-mukhtar-ansari-captain-amarinder-singh-sukhjinder-randhawa-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख वसूलने के बयान पर घमासान: कैप्टन बोले-सीएम कानूनी प्रक्रिया को समझें, भगवंत मान का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाख वसूलने के बयान पर घमासान: कैप्टन बोले-सीएम कानूनी प्रक्रिया को समझें, भगवंत मान का पलटवार
Mon, 03 Jul 2023 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:43 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट में बाहुबली मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर रविवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस खर्च को तत्कालीन गृह मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर सीएम भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत में घमासान मच गया है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मान पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे बयान जारी करने से पहले सीएम कानून और जांच की प्रक्रिया सीखें।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में बाहुबली मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर रविवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस खर्च को तत्कालीन गृह मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से वसूल किया जाएगा। मान ने कहा था कि अगर वे पैसे का भुगतान नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन और सरकारी भत्ते रोके जाएंगे।
यह भी पढ़ें: नशा करने से रोकने पर कत्ल: केश काटकर नाले में फेंका भाई का शव, मां की लाश के टुकड़े-टुकड़े कर जलाता रहा आरोपी
विज्ञापन
पहले कानूनी प्रक्रिया को समझ लें मान: कैप्टन
मान के बयान के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसे बयान, शासन की प्रक्रिया के बारे में मान की अज्ञानता को उजागर करते हैं। कैप्टन ने कहा कि वह साढ़े नौ साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं जबकि मान को अभी डेढ़ साल भी पूरा नहीं हुआ है। उन्हें शासन प्रक्रियाओं के बारे में इस तरह के अज्ञानतापूर्ण बयान देने से पहले सीखना चाहिए और अनुभव हासिल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अंसारी को पंजाब लाया गया और जांच के लिए उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत यहां हिरासत में लिया गया। उन्होंने मान से पूछा कि मुख्यमंत्री या उस मामले में जेल मंत्री कहां से आते हैं साथ ही उन्होंने उन्हें ऐसे हास्यास्पद बयान देने से पहले कानूनी और जांच प्रक्रियाओं के बारे में अपने ज्ञान को बेहतर बनाने की सलाह दी।
मान ने दिया जवाब
इस पर भगवंत मान ने जवाब दिया-कैप्टन साहब मैं पंजाब के लोगों के पैसे की रक्षा कर रहा हूं..आप मुझे अज्ञानी कह रहे हैं.. कैप्टन साहब आप मुगल शासन के दौरान मुगलों के साथ थे.. ब्रिटिश शासन के दौरान आप अंग्रेजों के साथ थे.. कांग्रेस शासन के दौरान आप कांग्रेस के साथ थे.. अकालियों के शासन के दौरान आप अकालियों के साथ थे.. अब भाजपा शासन के दौरान आप भाजपा के साथ हैं.. कुछ बुद्धिमानों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है।