फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute betweet husband and wife, murder of father in law

दामाद बना 'असुर', बीवी गंभीर, मार दिए ससुर

Wed, 04 Mar 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Wed, 04 Mar 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
dispute betweet husband and wife, murder of father in law
कुछ महीने पहले हुए प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी जोड़ी की मामूली तकरार ने पत्नी के पिता की जान ले ली। पत्नी की हालत नाजुक बनी है। वारदात, पंजाब के संगरूर जिले में हुई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मोहम्मद शब्बीर नामक युवक ने तेजधार हथियार से न सिर्फ अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करके उसे गंभीर जख्मी कर दिया बल्कि इसी हथियार से ससुर की हत्या भी कर दी।
विज्ञापन


दरअसल, मोहम्मद शब्बीर का निकाह कुछ माह पहले शहनाज बानों के साथ हुआ था। दोनों का यह प्रेम विवाह था और शब्बीर निकाह के बाद अपने मां-बाप से अलग होकर ससुराल में बतौर घर जमाई के रूप में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से तकरार, ससुर पर जानलेवा हमला

dispute betweet husband and wife, murder of father in law

सोमवार रात शब्बीर की अपनी पत्नी शहनाज से कुछ मामूली तकरार हो गई। मंगलवार सुबह शहनाज और उसके पिता अब्दुल सत्तार को बीच सड़क घेरकर शब्बीर ने किसी तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में शब्बीर के ससुर अब्दुल सत्तार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शहनाज के शोर मचाने पर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि शब्बीर फरार होने में सफल हो गया। लोगों ने शहनाज को मालेरकोटला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

उधर, डीएसपी मालेरकोटला विलियम जेजी ने बताया कि मामले में सिटी पुलिस ने कत्ल और इरादा-ए-कत्ल की संगीन धाराओं के तहत शब्बीर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में विशेष पुलिस टीम की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed