फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute and clash in bjp minister kavita jain and congress mla geeta bhukkal on women's day

महिला दिवस पर PM मोदी की इस महिला मंत्री का 'अपमान', कांग्रेस विधायिका से तकरार

Thu, 09 Mar 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Mar 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
dispute and clash in bjp minister kavita jain and congress mla geeta bhukkal on women's day
कविता जैन और गीता भुक्कल में तकरार
महिला दिवस पर हैरान कर देने वाली घटना हुई। बीजेपी की दिग्गज मंत्री और कांग्रेस की विधायक आपस में भिड़ गईं और उनमें जमकर तकरार हुई। मामला था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन का। हरियाणा विधानसभा सेशन में इस मामले पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की विधायक गीता भुक्कल और भाजपा की मंत्री कविता जैन में तकरार हो गई। 
विज्ञापन


विधायक गीता भुक्कल के व्यक्तिगत कमेंट से आहत महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन की आंखों से आंसू निकल आए और सदन का माहौल भावुक हो गया।  सदन में चर्चा के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने आरोप लगाया कि मंत्री कविता जैन महिला दिवस पर क्या बात करेंगी, उनका काम तो उनके पति देखते हैं। भुक्कल के इस बयान की मंत्री ने आलोचना की और उनसे माफी मांगने और उन्हें सदन से बाहर करने की मांग कर दी।
विज्ञापन


दोनों में तीखी नोकझोंक के बीच मंत्री ने भी आरोप जड़ दिया कि आज महिला ही एक-दूसरे की शत्रु हैं। आखिरकार, सदन में निंदा प्रस्ताव लाया गया। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रस्ताव की निंदा की। आखिरकार सदन को वीरवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में बुधवार को जब मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच नोकझाेंक चल रही थी, उस वक्त भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सभी निंदा प्रस्ताव की मांग पर अड़े रहे, आखिरकार इसके पारित होने के बाद ही मामला शांत हुआ।

गीता भुक्कल ने दी सफाई, कविता जैन भी बोली

dispute and clash in bjp minister kavita jain and congress mla geeta bhukkal on women's day
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन 2017
पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने भी मंत्री के आंखों से आंसू निकलने पर कहा कि मेरा मकसद उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, इसका मुझे भी दुख हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भी आयोजन होते रहे हैं। भुक्कल ने कहा कि जब आरोप लगाए गए कि पहले महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया तो जवाब में उन्होंने यह साफ किया कि उन्हें क्या पता...।

कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा शुरू होते ही दोनों तरफ से आरोप लगे। मंत्री कविता जैन ने कहा कि इस दिन पर पुरुषों से पहले महिलाओं के संकुचित सोच को बदलना जरूरी है। कविता जैन ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में जिला और खंड स्तर पर समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। विधानसभा सत्र के कारण राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च को सोनीपत में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed