{"_id":"65604f5856a95b4d5300b5e9","slug":"dismissed-additional-sho-naveen-phogat-surrender-in-chandigarh-court-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कारोबारी से एक करोड़ वसूली के आरोपी एसएचओ नवीन फोगाट का आत्मसमर्पण, चार माह से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कारोबारी से एक करोड़ वसूली के आरोपी एसएचओ नवीन फोगाट का आत्मसमर्पण, चार माह से था फरार
Fri, 24 Nov 2023 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:28 PM IST
सार
पांच अगस्त को, सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट और थाने में तैनात कांस्टेबल समेत अन्य के खिलाफ बठिंडा के एक व्यापारी का अपहरण करने और सेक्टर में उससे 1.01 करोड़ रुपये की रकम की जबरन वसूली करने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
नवीन फोगाट
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के व्यापारी से 1.01 करोड़ रुपये जबरन वसूलने के मामले में करीब चार माह से फरार चल रहे सेक्टर 39 थाने के बर्खास्त एडिशनल एसएचओ नवीन फोगाट ने शुक्रवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने नवीन फोगाट का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब उसे 27 नवंबर को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest: जालंधर-दिल्ली रेल ट्रैक से हटे किसान, सीएम भगवंत मान के साथ बैठक के आश्वासन पर हटाया धरना
पांच अगस्त को, सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट और थाने में तैनात कांस्टेबल समेत अन्य के खिलाफ बठिंडा के एक व्यापारी का अपहरण करने और सेक्टर में उससे 1.01 करोड़ रुपये की रकम की जबरन वसूली करने का मामला दर्ज किया गया था। कारोबारी संजय गोयल ने सेक्टर-39 थाने में अपने साथ हुई लूटपाट की वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सब-इंस्पेक्टर फोगाट और दो अन्य व्यक्तियों ने सेक्टर 40 मार्केट में उनसे जबरदस्ती 1.01 करोड़ रुपये छीन लिए।