फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Discussion on poor countries trapped in debt crisis in G-20 meeting

Chandigarh : बढ़ रही कर्ज की समस्या, जी-20 की बैठक में ऋण संकट में फंसे गरीब देशों को उबारने पर भी चर्चा

Wed, 01 Feb 2023 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Discussion on poor countries trapped in debt crisis in G-20 meeting
जी-20 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेते प्रवीण कुमार डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस,,अनूप पी मथाई एडवाइजर मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस, राजेंद्र चौधरी एडीजी पीआईबी, बी पुरुषार्थ ज्वाइंट डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस - फोटो : अमर उजाला

जी-20 की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक में कर्ज में फंसे देशों को बाहर निकालने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। पिछली बैठकों के फैसले पर शुरू किए गए ऋण सेवा निलंबन पहल (डीएसएसआई) को और बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव मांगे गए।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की आर्थिक सलाहकार अनु पी मथाई ने कहा कि विभिन्न देशों में ऋण की समस्या काफी पुरानी है और वर्तमान में बढ़ भी रही है। सिर्फ एक बैठक के बाद इस मुद्दे पर कुछ हल निकाल पाना फिलहाल मुश्किल है। अगली कई बैठकों में भी इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी ताकि जी-20 के सदस्य देश यह तय कर पाए कि ऋण की समस्या में फंसे देशों को बाहर निकालने का सबसे बेहतर तरीका क्या हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछली बैठकों के बाद गरीब देशों को कर्ज के संकट से बाहर लाने के लिए ऋण सेवा निलंबन पहल (डीएसएसआई) लाया गया। इसके अनुसार कर्ज के भुगतान की समय सीमा को बढ़ाने का प्रावधान किया गया लेकिन अब ग्रुप ने पाया है कि उसमें भी कई तरह की चुनौतियां हैं। उन पर भी बैठक में गंभीरता से चर्चा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात हुई है कि इस पहल को और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। अनु पी मथाई ने बताया कि अफ्रीका के जांबिया, घाना, सूरीनाम, लैटिन व सेंट्रल अमेरिका के गरीब देश भी ऋण की समस्या से जूझ रहे हैं। एशिया में श्रीलंका भी इसी समस्या से त्रस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed