फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   discussion of ashok tanwar and bhupinder singh hooda controversy in rahul gandhi darbar

राहुल गांधी के दरबार में पहुंचा तंवर-हुड्डा विवाद, ये शख्स करेगा जांच

Mon, 10 Oct 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Oct 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
discussion of ashok tanwar and bhupinder singh hooda controversy in rahul gandhi darbar
राहुल गांधी के दरबार में पहुंचा अशोक तंवर और हुड्डा का विवाद
प्रदेश अध्यक्ष तंवर और पूर्व सीएम हुड्डा के बीच चल रहा विवाद अब राहुल गांधी के दरबार में पहुंच गया है। उन्होंने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच करने का जिम्मा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे को सौंपा गया है।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को राहुल गांधी के साथ हुड्डा की करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। पहले यह मुलाकात दस जनपथ में होनी तय हुई थी, लेकिन बाद में इटैलियन एंबेसी जाने के दौरान गाड़ी में राहुल की हुड्डा के साथ बातचीत हुई। इस दौरान हुड्डा ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


अब शिंदे मामले में दोनों धड़ों के लोगों से बातचीत कर हल निकालेंगे। हालांकि दोनों धड़ों को शांत करवाने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के हरियाणा प्रभारी कमलनाथ भी कर चुके हैं, लेकिन यह तनातनी अब खूनखराबे तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक तंवर की मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल

discussion of ashok tanwar and bhupinder singh hooda controversy in rahul gandhi darbar
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रधान अशोक तंवर प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
उधर, दिल्ली के तिलकनगर थाने में एफआईआर दर्ज होने से खफा हुड्डा समर्थकों ने अपना विरोध हुड्डा के अलावा आलाकमान के सामने भी दर्ज करवा दिया है। तंवर समर्थक पहले से ही आलाकमान पर दबाव बनाए हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो हुड्डा समर्थकों ने राममनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सक द्वारा लिखी गई शिकायत की कॉपी को आधार बनाकर आलाकमान के सामने पेश किया है। हुड्डा समर्थकों ने तंवर की मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए हैं, लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस प्रकरण में दोनों धड़ों को राजनीतिक बयानबाजी पर पूरी तरह से विराम लगाने के लिए कह दिया है।

प्रकरण में हरियाणा भाजपा की ओर से तंवर गुट को मिली सहानुभूति भी कांग्रेस के लिए दिक्कत का सबब बन रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जहां अशोक तंवर को अस्पताल देखने गए, वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कांग्रेस की इस अंदरूनी कलह पर कांग्रेसियों को पगड़ी की बजाए हेलमेट लगाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed