फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Digvijay Chautala would like to congratulate BJP for their victory

जींद उपचुनावः हार के बाद दिग्विजय चौटाला ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बीजेपी को दी बधाई

Fri, 01 Feb 2019 09:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Feb 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala would like to congratulate BJP for their victory
Digvijay Chautala - फोटो : Amar ujala

जींद उपचुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा ने बड़ी जीत दर्ज की। वहीं जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी को जीत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी को उनकी जीत के लिए बधाई देना चाहूंगा। ईवीएम में कई दोष पाए गए। इसे हम पहले पार्टी की आंतरिक बैठक में उठाएंगे फिर इसके बाद मीडिया के सामने इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

 
बता दें कि नगर निगम चुनाव के बाद हरियाणा में यह बीजेपी की बड़ी जीत है।  52 साल में पहली बार बांगर की धरती पर 'कमल' का फूल खिला। पार्टी को 12935 वोटों से जीत हासिल हुई, वहीं कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को करारी शिकस्त मिली। जननायक जनता पार्टी(जेजेपी) के दिग्विजय चौटाला दूसरे नंबर पर रहे। रणदीप सुरजेवाला तीसरे नंबर पर रहे।

 जींद उपचुनाव के लिए 28 जनवरी को मतदान हुआ था। कुल 75.77 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। चुनाव मैदान में 21 उम्मीदवारों थे। कृष्ण मिड्ढा, रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय चौटाला के बीच कांटे की टक्कर रही। नतीजा सभी के सामने है, बीजेपी को भारी मतों से बड़ी जीत हासिल हुई।


इनेलो के विधायक हरि चंद मिड्ढा की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। उनके पुत्र कृष्ण मिड्ढा हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए और वह बीजेपी के टिकट पर उम्मीदवार बने। कांग्रेस ने अपने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया। इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को अपना उम्मीदवार बनाया। जजपा ने सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला को अपना उम्मीदवार बनाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed