फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dig hs doon major exposures in international wrestler narsingh yadav dope test case

नरसिंह डोप प्रकरण : DIG ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए

Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
dig hs doon major exposures in international wrestler narsingh yadav dope test case
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव के डोप प्रकरण को लेकर डीआईजी एचएस दून ने नाडा और साईं सेंटर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


नाडा के क्लीन चिट को वाडा द्वारा चुनौती देने और नरसिंह पर बैन लगने के बाद से सोशल मीडिया में सोनीपत पुलिस को भी रिपोर्ट न देने पर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। लेकिन खास बात ये है कि सोनीपत पुलिस नाडा को किसी भी तरह की रिपोर्ट देने के लिए बाध्य थी। न ही इसके लिए किसी तरह के निर्देश या आदेश जारी किए गए थे।

सोनीपत पुलिस इस मामले में सिर्फ इसलिए जांच कर रही थी, क्योंकि नरसिंह ने लिखित में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। हालांकि अब इस मामले में सोनीपत पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शुक्रवार को जगह-जगह दबिश दी गई है, हालांकि देर रात तक सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

एक दो दिन में आरोपी पहलवान की गिरफ्तारी संभव

dig hs doon major exposures in international wrestler narsingh yadav dope test case
नरसिंह यादव - फोटो : hggklkl
सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में ही इस मामले में आरोपी पहलवान की गिरफ्तारी संभव है। वहीं, डीआईजी ने बताया कि साई सेंटर में अब भी वैसे ही हालत बने हुए हैं, जैसे विवाद के उठने के बाद अचानक से बने थे। यहां बिना पूछताछ के एंट्री नहीं करने दी जा रही है।

हम नहीं थे बाध्य, हमें तो नाडा से रिपोर्ट चाहिए
डीआईजी एचएस दून ने बताया कि हमें नाडा या अन्य किसी संस्था ने रिपोर्ट देने के लिए बाध्य नहीं किया था। बल्कि हमें तो नाडा से रिपोर्ट और रिकार्ड चाहिए। अभी तक वह पूरा नहीं मिला।

इसके अलावा डीवीआर की रिपोर्ट भी नहीं आई है। जब तक तस्वीर साफ नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। ऐसे में जल्दबाजी का कोई स्थान ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed