{"_id":"60b05685a3e5ca0c0a528ed5","slug":"diesel-petrol-price-today-28-may-2021-in-punjab-petrol-diesel-price-28-may-2021-know-rates-according-to-iocl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: मई में 14वीं बार बढे़ दाम, चंडीगढ़ में 90 के पार पहुंचा पेट्रोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Diesel Price: मई में 14वीं बार बढे़ दाम, चंडीगढ़ में 90 के पार पहुंचा पेट्रोल
Fri, 28 May 2021 08:03 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 May 2021 08:03 AM IST
सार
आम लोगों की चिंता है कि जिस तरह से पेट्रोल-डीजल में आग लगी है, कहीं इसका असर दूसरी जरूरी चीजों पर न दिखने लगे। आमतौर पर माना भी जाता है कि पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ती है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
विस्तार
महामारी के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मई में 14वीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ में डीजल 84.27 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 90.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पंजाब में 28 मई को पेट्रोल का भाव 94.86 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं डीजल का दाम बढ़कर 86.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
30 अप्रैल 2020 को पेट्रोल 65.82 रुपये प्रति लीटर था
पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी पिछले कई महीने से जारी है। 30 अप्रैल 2020 को चंडीगढ़ में पेट्रोल 65.82 रुपये प्रति लीटर था। इस दौरान कोरोना की पहली लहर थी। लॉकडाउन लगने से सारा कामकाज ठप हो गया। कोरोना की रोकथाम के लिए सरकारी खजाने से मदद की जा रही थी। इससे यूटी और केंद्र सरकार का भी बजट गड़बड़ाने लगा था। इस कमी को पूरा करने के लिए पेट्रोल व डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
पहले केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई और फिर चंडीगढ़ प्रशासन ने करीब पांच फीसदी वैट बढ़ा दिया। रेट बढ़ने से चंडीगढ़ में पेट्रोल 68.62 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 62.02 रुपये प्रति लीटर हो गया था। उस समय रेट कम थे, तो लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं आई, लेकिन उसके बाद लगातार धीरे-धीरे पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी चालू है।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।