फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dharma Sammelan at Shri Chaitanya Gaudiya Math of Chandigarh Sector 20

Chandigarh: श्रद्धालुओं ने किया श्री विग्रहों का महाभिषेक, श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धर्म सम्मेलन का आयोजन

Tue, 28 Mar 2023 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:36 AM IST
सार

श्रद्धालुओं के लिए रामायण कॉरिडोर को दर्शन के लिए खोल दिया गया है। भक्तों ने भगवान श्री राम के जन्म से लेकर रावण वध की लीलाओं को चित्रों के माध्यम से देखा। इस दौरान प्रदर्शनी में अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का मॉडल भी दर्शन के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
Dharma Sammelan at Shri Chaitanya Gaudiya Math of Chandigarh Sector 20
चैतन्य गौड़िया मठ में विग्रहों का महाअभिषेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ का 53वां धर्म सम्मेलन और रामनवमी उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार सुबह भगवान के विग्रहों का महाभिषेक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धर्म सम्मेलन और रामनवमी उत्सव के लिए मठ के अंतरराष्ट्रीय आचार्य और अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज पहुंचे हैं। विग्रहों का पंचामृत से महाभिषेक हुआ। भक्त नृत्य संकीर्तन कर रहे थे। बड़ी संख्या में भक्त मठ में पहुंचे। अभिषेक के उपरांत भगवान की भव्य आरती हुई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए रामायण कॉरिडोर को दर्शन के लिए खोल दिया गया है। भक्तों ने भगवान श्री राम के जन्म से लेकर रावण वध की लीलाओं को चित्रों के माध्यम से देखा। इस दौरान प्रदर्शनी में अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का मॉडल भी दर्शन के लिए लगाया गया है। भक्तों ने मंदिर को प्रणाम किया। धर्म सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेश से भी भक्त आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश में पहली बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया ChatGPT का इस्तेमाल, आरोपी की जमानत की खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विष्णु महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम की लीलाओं के बारे में जानकारी दी। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दोपहर में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि धर्म सम्मेलन 31 मार्च तक चलेगा। 1 अप्रैल को रथयात्रा का आयोजन होगा। इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed