फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhanteras market in tricity, Shopping of jewelry cars bikes

धनतेरस बाजार: करोड़ों का कारोबार, किसी ने खरीदे गहने, कोई ले आया कार

Fri, 28 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras market in tricity, Shopping of jewelry cars bikes
धनतेरस पर गहनों, बर्तनों की जमकर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने जमकर सोने, चांदी व बर्तनों की खरीदारी की। साथ ही शुभ मुहूर्त में नई वाहनों की भी जमकर बिक्री हुई। शुभ मुहूर्त में वाहन की डिलीवरी लेने के लिए लोगों ने महीने पहले ही बुकिंग करवा दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर में लगभग 40 करोड़ रुपये केगहनों की बिक्री हुई। शहर में कुल 300 छोटी बड़ी ज्वेलरी की दुकानें है। जिनमें सुबह नौ बजे से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी और रात 10 बजे तक खूब खरीदारी हुई। चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संजय सहगल ने बताया कि शहर में गहनों की धनतेरस को जमकर खरीददारी हुई है। 
विज्ञापन


450 नई कारों की डिलीवरी हुई 
धनतेरस के शुभ मौके पर लोग वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए महीने पहले से ही बुकिंग करवा कर इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि धनतेरस वाले दिन  शहर में 450 नई कारों की डिलीवरी हुई। साथ ही एक हजार से ऊपर दुपहिया वाहन बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की गिरफ्त में सड़कें

Dhanteras market in tricity, Shopping of jewelry cars bikes
जाम की गिरफ्त में सड़कें
तीन करोड़ केबर्तन बिके
वही धनतेरस सेक्टर-20, इंडस्ट्रियल एरिया, रामदरबार सहित शहर के सभी भागों में लोगों ने बर्तनों की जमकर खरीदारी की। वही धनतेरस पर बर्तन विक्रेताओं की दुकानों पर भी पैर रखने की जगह नहीं थी। सुबह से बर्तनों की दुकानों में उमड़े ग्राहकों द्वारा  करीब तीन करोड़ रुपये तक केमूल्य के बर्तनों की खरीददारी  की। इन दुकानों में भीड़ इतनी थी कि बर्तन पसंद करने के बाद काफी देर तक लोगों को पैसे जमा कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।

 जाम में घंटों फंसे रहे वाहन
जहां धनतेरस के मौके पर लोग बाजारों में खरीददारी के लिए उमड़े तो सड़कों पर भी जाम लगा रहा। दोपहर से ही सेक्टरों में सड़कों पर जाम में फंसे वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। सबसे ज्यादा बुरा हाल सेक्टर 22, 17, 18,19  20, 34, 35 में रहा। सेक्टर 22 में जहा ज्वेलरों की दुकाने हैं तो वहीं सेक्टर 19, 20 में बर्तनों की दुकानों के चलते खूब भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed