फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhankhar told the alumni - Not much fund...water from the beak is enough to extinguish the fire from the tail

Chandigarh News: धनखड़ एलुमिनाई से बोले- बहुत अधिक फंड नहीं...चोंच का पानी, पूंछ की आग बुझाने जितना चाहिए

Sun, 22 Dec 2024 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dhankhar told the alumni - Not much fund...water from the beak is enough to extinguish the fire from the tail
चंडीगढ़। अब समय आ गया है कि पूर्व छात्र अपने प्रतिष्ठित संस्थान के प्रति योगदान देने का कठोर संकल्प लें। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एलुमिनाई द्वारा 2024 में दिए 53 बिलियन एनडोमेंट फंड 120 देशों के जीडीपी से अधिक है। एंडोमेंट फंड संस्थान और पूर्व छात्रों के बीच घनिष्ठ संबंध विकसित कर रहा है। कॉर्पोरेट से वह बहुत अधिक फंड की मांग नहीं कर रहे हैं बस चोंच का पानी पूंछ की आग बुझाने में प्रयोग करने जितना कर रहे हैं। यह बात उपराष्ट्रपति एवं पीयू चांसलर जगदीप धनखड़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित पांचवीं ग्लोबल एलुमिनाई मीट के दौरान शनिवार को कही। ग्लोबल एलुमिनाई मीट में देश-विदेश से कई पूर्व छात्र पहुंचे थे।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समारोह की अध्यक्षता की और पूर्व छात्रों से अपने संस्थान के विकास के प्रति योगदान की अपील करते हुए विश्वविद्यालय के साथ संबंध मजबूत करने के लिए कहा। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत समारोह में मुख्य अतिथि रहे। लॉ सभागार में आयोजित समारोह में मंच पर उपराष्ट्रपति धनखड़, उनकी पत्नी सुदेश धनखड़, कुलपति प्रो. रेनु विग समेत उत्तराखंड, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड के राज्यपाल रहे डॉ. केके पॉल, पद्म भूषण वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के पूर्व निदेशक अतुल करवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बोले- देश को विकसित बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों का रोल अहम

धनखड़ ने पूर्व छात्रों से उनके संसाधनों का पूर्ण प्रयोग करने पर प्रश्न किया और कहा कि देश आजादी के 100 साल पूरे होने में आखिरी क्वार्टर में प्रवेश कर चुका है। उपराष्ट्रपति ने आचार्य देवव्रत की सुनाई चिड़िया के चोंच में पानी लेकर आग बुझाने के दृढ़ संकल्प को लेकर बात कही। देश को विकसित बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों का रोल अहम बताया और इसके लिए पूर्व छात्रों को अपना ज्ञान या वित्तीय सहायता से मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed